Watch Video: पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगा लिया गले

Watch Video: द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को SCO नेताओं की बैठक में जाने से पहले गले मिलते हुए देखा गया. इसकी तस्वीर मोदी ने एक्स पर शेयर की है. एक खास वीडियो डीडी न्यूज ने भी शेयर किया है. देखें वीडियो और तस्वीरें यहां.

Watch Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दो दिन के शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक विदेशी नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं. इसका मुख्य फोकस सुरक्षा चुनौतियों का समाधान, वित्तीय ढांचे को मजबूत करना और ग्लोबल साउथ देशों की सामूहिक आवाज को बुलंद करना है. पीएम मोदी सम्मेलन के दौरान अन्य विश्व नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो तस्वीरें शेयर की. एक तस्वीर में मोदी पुतिन को गले लगाते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दोनों नेता हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है!

एक वीडियो डीडी न्यूज ने एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेता चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रुप फोटो के लिए एक साथ पोज देते नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

मोदी, जिनपिंग और पुतिन एक साथ आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन SCO मंच पर एक साथ नजर आए. इसकी तस्वीर सामने आई है. तीनों नेता आपस में बातचीत करते दिखे. इस दौरान तीनों देशों की ट्रायो डिप्लोमेसी देखने को मिली, यानी ये देश आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >