Watch Video : बिल्डिंग के पहले तल्ले तक पहुंचा बाढ़ का पानी, वीडियो देखकर डर जाएंगे आप भी

Watch Video : दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में गुरुवार को भीषण बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों की ओर से बताया गया कि राहत बचाव का काम जारी है. इस बीच बाढ़ का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

Watch Video : चीन के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. लगातार भारी बारिश और नदी के ऊपरी प्रवाह में वृद्धि के कारण दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत की दो काउंटियों में विनाशकारी बाढ़ आ गई है. भीषण बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है. बाढ़ का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पानी बिल्डिंग के पहले तल्ले तक पहुंच गया है. आप भी  देखें वीडियो

लगातार भारी वर्षा और जल प्रवाह के कारण गुइझोऊ के रोंगजियांग और कांगजियांग जिलों में भीषण बाढ़ आ गई है. इसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों को इलाके से निकाला गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों से 80,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है. राहत बचाव का काम जारी है. सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि बचाव कर्मी नाव लेकर उतरे हैं और लोगों को पानी से बाहर निकाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Watch Video : हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, बाढ़ में बहे लोग, डरावना वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >