रूस बलपूर्वक सारे लक्ष्य प्राप्त करेगा, यह जंग तभी रुकेगी जब यूक्रेन यह करेगा, ट्रंप पीस प्लान पर चर्चा के बीच दहाड़े पुतिन

Vladimir Putin on Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस प्लान पेश किया है. इस पर रूस की एक तरह से हां है, लेकिन यूक्रेन ने इस पर आपत्ति जताई थी. अब व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि रूस अपने लक्ष्य हासिल करेगा, अगर यूक्रेनी सेना पीछे नहीं हटती.

Vladimir Putin on Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 22 फरवरी 2022 से जारी युद्ध अब भी बदस्तूर जारी है. हालांकि अब इसके रुकने के आसार पिछले कुछ दिनों से मिलने लगे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पीस प्लान के तहत 28 बिंदुओं का एक प्रोपोजल पेश किया है, जिस पर रूस एक तरह से सहमत हो गया है, लेकिन यूक्रेन इस पर राजी नहीं है. इसी सिलिसिले में ट्रंप के विशेष दूत और पीस प्लान के सूत्रधार स्टीव विटकाफ अगले हफ्ते मॉस्को की यात्रा करने वाले हैं. इस यात्रा के पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन के बीच चर्चा किए गए एक मसौदा शांति प्रस्ताव की रूपरेखा यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए भविष्य के समझौतों का आधार बन सकती है. लेकिन उसके लिए यूक्रेनी सेना को पीछे हटना होगा. उन्होंने जंग इसी बात पर खत्म होगी, जब यूक्रेन उन इलाकों को छोड़े जिस पर रूस का कब्जा है. 

पुतिन इस समय किर्गिस्तान की यात्रा पर हैं. इसी दौरान बिश्केक में एक कार्यक्रम में कहा- सामान्य तौर पर, हम सहमत हैं कि यह भविष्य के समझौतों का आधार बन सकता है. जेनेवा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच चर्चा किए गए प्रस्ताव का प्रारूप रूस को सौंपा गया था. पुतिन ने यह भी कहा कि अमेरिका रूस के रुख को ध्यान में रख रहा है लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी भी चर्चा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यदि यूरोप रूस से यह वादा चाहता है कि वह उस पर हमला नहीं करेगा, तो रूस ऐसा वादा देने के लिए तैयार है.

‘लक्ष्य बलपूर्वक हासिल करेंगे’

पुतिन ने कहा कि रूस से अभी भी लड़ाई रोकने के लिए कहा जा रहा है. उन्होंने कहा- यूक्रेनी सैनिकों को उन क्षेत्रों से वापस हटना होगा जिन्हें वे कब्जे में लिए हुए हैं और तब लड़ाई रुक जाएगी. अगर वे नहीं हटते, तो हम इसे सशस्त्र तरीकों से हासिल करेंगे. बस इतना ही. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूसी सेनाएं पहले की तुलना में तेज गति से सभी दिशाओं में स्पष्ट रूप से आगे बढ़ रही हैं.

रूसी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रम्प प्रशासन के नए प्रयास निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहे हैं. यह युद्ध चार वर्षों से अधिक समय से जारी है. रूस के कब्जे में यूक्रेन का लगभग 20% इलाका है. इसमें लुहांस्क, डोनेट्स्क, खेरसॉन और जापोरेज्झिया के हिस्से शामिल हैं. ट्रम्प की शांति योजना के अनुसार, यूक्रेन को डोनबास क्षेत्र रूस को सौंपना होगा, जबकि मोर्चे की मौजूदा स्थितियों पर लड़ाई रोक दी जाएगी. पुतिन भी इन्हीं इलाकों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं. 

‘यूक्रेनी नेतृत्व अवैध है’

रूस फिलहाल पोक्रोव्स्क के इलाके में लड़ाई लड़ रहा है. यह लड़ाई इस शांति योजना और सीजफायर की बातचीत के बीच चल रही है. पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन के नेतृत्व को अवैध मानते हैं, इसलिए यूक्रेन के साथ किसी समझौते पर कानूनी रूप से हस्ताक्षर करना संभव नहीं है. शांति योजना के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के सौ दिनों के भीतर यूक्रेन को राष्ट्रपति चुनाव कराना होगा. यूक्रेन के नाटो से जुड़ने पर भी पुतिन की बाउंड्री लाइन है, उन्होंने साफ कहा है कि यूक्रेन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेगा. इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी सेना की संख्या भी 6 लाख से ज्यादा रखने पर बार लगाया है. 

ये भी पढ़ें:-

पोक्रोव्स्क क्यों कब्जाना चाहता है रूस? अगर यूक्रेन से छूटा यह एरिया तो क्या पुतिन हो जाएंगे मालामाल?

Hong Kong Fire: अचानक कैसे धधक उठी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में इतनी भयानक आग! 55 लोगों की मौत, 279 अब भी लापता

शेख हसीना को इमरान खान जैसे मामले में फंसाने की कोशिश, मुनीर और यूनुस मिलकर खेल रहे एक जैसा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >