पुतिन से मिले अराघची, रूस ने कहा- हर वो काम करेंगे जो ईरान के हित में होगा

Putin Araghchi Meeting: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर चर्चा की.

Putin Araghchi Meeting: अमेरिका से जारी तनाव के बीच ईरान की रूस से नजदीकियां और बढ़ गई है. सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेता सेंट पीटर्सबर्ग में मिले. मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच ईरान के हितों का समर्थन करेगा. पुतिन ने यह भी आश्वासन दिया कि मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के प्रयासों में हर संभव सहायता देगा. पुतिन और अराघची की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ईरान अमेरिका के बीच तनावपूर्ण माहौल में युद्धविराम चल रहा है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल हो चुकी है.

पुतिन ने दिया शांति और स्थिरता पर जोर

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार पुतिन ने कहा कि मॉस्को क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को बढ़ावा देने के लिए ईरान और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरानी लोग इस कठिन दौर से जल्द उबरेंगे और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी. पुतिन ने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला है और रूस हर संभव तरीके से क्षेत्रीय शांति प्रयासों का समर्थन करेगा.

अराघची ने कहा- रूस के साथ बातचीत जरूरी

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार सुबह रूस पहुंचे. उन्होंने टेलीग्राम पर दिए बयान में कहा कि ईरान और रूस लगातार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घनिष्ठ परामर्श करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल की परिस्थितियों के कारण उच्च स्तरीय बैठकों में अंतर आया था, जिसे अब नए सिरे से कूटनीतिक प्रयासों से दूर किया जा रहा है. अराघची ने बताया कि उनकी यात्रा का मकसद रूस के साथ मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा है.

आगे की बातचीत की संभावना

इस यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री की रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात और चर्चा होने की संभावना है, जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक बढ़ा रहा अमेरिका

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका अपने सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है. फिलहाल अमेरिकी नौसेना के तीन विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन, यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश मिडिल ईस्ट में तैनात हैं. इन विमानवाहक पोतों में लगभग 15,000 नाविक और मरीन सैनिक, 200 से अधिक विमान और कई अतिरिक्त जहाज शामिल हैं. यूएसएस त्रिपोली के नेतृत्व में एक अन्य हमलावर समूह भी अपने नाविकों, मरीन सैनिकों और विमानों के साथ क्षेत्र में तैनात है.

Also Read: हिजबुल्लाह का अल्टीमेटम, कहा- हथियार नहीं छोड़ेंगे, इजराइल से सीधी बातचीत से इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >