व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से क्यों मांगी माफी? विमान दुर्घटना से जुड़ा है मामला

Vladimir Putin apologises Azerbaijan plane crash: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी.

Vladimir Putin apologises Azerbaijan plane crash: व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान में अजरबैजानी विमान हादसे को लेकर अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी है. इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने दी. जिसमें बताया गया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की. जिसमें पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से इसके लिए माफी मांगी कि विमान दुर्घटना रूसी हवाई क्षेत्र में हुई. ‘क्रेमलिन’ ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के निकट वायु रक्षा प्रणालियों ने गोलीबारी की. हालांकि यह कहने से परहेज किया कि विमान रूसी वायु रक्षा प्रणाली की गोलीबारी का निशाना बना.

Vladimir Putin apologises Azerbaijan plane crash: विमान दुर्घटना में 38 लोगों की गई जान

अजरबैजान विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी. विमान ने बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और कजाकिस्तान में उतरने का प्रयास करते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 29 लोग घायल भी हुए.

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर चीफ की हत्या से बढ़ा तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा, पुतिन ने दे डाली धमकी

पक्षी के टकराने के बाद विमान की हुई थी आपातकालीन लैंडिंग

रूस के विमानन ने बयान में कहा था कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि पायलटों ने पक्षी के टकराने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया. जबकि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान ने ग्रोजनी में घने कोहरे के कारण दुर्घटना से पहले वैकल्पिक हवाई अड्डे पर उतरने का अनुरोध किया था.

यह भी पढ़ें: Moscow Explosion: मॉस्को में बड़ा धमाका, व्लादिमीर पुतिन के करीबी परमाणु चीफ की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >