Viral Video : पाकिस्तान का रोहित शर्मा! बच्ची के शॉट देखकर आप रह जाएंगे दंग

Viral Video : पाकिस्तान की एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बेहतरीन पुल शॉट लगाते नजर आ रही है. सोशल मीडिया यूजर बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर बच्ची के शॉट की तुलना क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा से कर रहे है. आप भी देखें वीडियो.

Viral Video : पाकिस्तान की एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि बच्ची ने बेहतरीन पुल शॉट लगाए जो वीडियो में नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर इसकी तुलना भारतीय क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा से कर रहे है. एक यूजर द्वारा इसे एक्स पर शेयर किए जाने के बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. क्लिप में एक व्यक्ति छोटी बच्ची के लिए गेंदबाजी करते हुए दिख रहा है. बच्ची आसानी से एक टेक्स्टबुक पुल शॉट लगाती है जो क्रिकेट के सबसे अच्छे स्ट्रोक में से एक है. उसकी शानदार टाइमिंग ने ऑनलाइन कई यूजर्स को प्रभावित किया. देखें वीडियो

इस वीडियो को Richard Kettleborough @RichKettle07 ने एक्स पर शेयर किया. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा– 6 साल की पाकिस्तान की प्रतिभाशाली सोनिया खान (रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट खेलती है)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >