Viral Video : सायरन बजते ही बिल्ली हो जाती है अलर्ट, बम के हमले से बचने के लिए भागती है बंकर की ओर

Viral Video : यूक्रेन की एक बिल्ली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बिल्ली की समझदारी देखकर लोग हैरान हैं. जैसे ही सायरन बजता है, वह तुरंत अलर्ट हो जाती है. इसके बाद खुद ही बंकर तक पहुंच जाती है. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : यूक्रेन की एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. इस बिल्ली का खास व्यवहार हैरान कर देने वाला है. लगातार रूसी हमलों और गोलाबारी के बीच यह बिल्ली बम-शेल्टर का रास्ता अच्छी तरह याद कर चुकी है. जी हां…जब भी खतरा होता है, तो यह खुद अपने मालिकों को वहां तक ले जाती है. वीडियो में उसकी मालकिन विक्टोरिया इल्किव नजर आ रहीं हैं. उसने दिखाया कि कैसे उनका पालतू बिल्ली तेजी से इमारत के गलियारों से दौड़ते हुए शेल्टर तक पहुंचता है और बीच-बीच में पीछे मुड़कर देखता है कि विक्टोरिया उसके पीछे आ रही हैं या नहीं. यह उसकी समझदारी का अनोखा उदाहरण है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

यह वीडियो सबसे पहले टिकटॉक पर शेयर किया गया था, जिसके बाद यह तेजी से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. दुनिया भर के लोगों ने इसे देखा. इसे सबसे पहले एक यूक्रेनी ऑनलाइन पोर्टल ने शेयर किया था. वहां बिल्ली की मालकिन विक्टोरिया ने बताया कि यह उनकी जिंदगी में कैसे आई. उन्होंने और उनके पति ने करीब 5 साल पहले इस बिल्ली को एक शेल्टर से गोद लिया था. धीरे-धीरे इसने खतरे के समय जाने वाले सुरक्षित रास्ते को याद कर लिया. अब हर बार जैसे ही सायरन बजता है, यह बिल्ली तुरंत अपने मालिकों को शेल्टर तक पहुंचा देती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: बत्तख की चालाकी, बाघ को बनाया उल्लू; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >