Viral Video: जंगल में रख दिया बड़ा सा आईना, जानवरों ने देखा अपना चेहरा, रिएक्शन देख शर्तिया आ जाएगी हंसी, वीडियो वायरल

Viral Video: क्या होगा अगर जंगली जानवर के सामने बड़ा सा आईना रख दिया जाए. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Viral Video: जंगल के जानवरों को अगर आईना दिखाया जाए तो उनका रिएक्शन कैसा होगा? सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानवरों के अजब-गजब रिएक्शन देख लोगों को हंसी छूट जा रही है. शीशे में अपनी शक्ल देखकर कोई जानवर डर जा रहा है तो कोई हमला कर दे रहा है. लोगों को यह वीडियो खूब भा रहा है. इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक देख लिया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट की बाढ़ सी आ गई है.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हाथी, बाघ, चिंपांज़ी, तेंदुआ, शेर समेत कई और जानवर शीशे में अपना चेहरा देखकर चौंक जा रहे हैं. कुछ जानवर तो एकदम से डर गये तो कुछ जानवरों ने शीशे पर खुद को देखकर ही हमला कर दिया. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

जानवरों का अजब गजब रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है की एक तेंदुआ आईना में खुद को देख कर उसके और करीब जाता है. उसे दूसरा जानवर समझ कर उससे भिड़ने को तैयार है. उसके बाद हाथी ने काफी देर अपनी सूंढ़ से आईना को छूता रहा. भालू और चिंपैंजी अपनी आईना के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगते हैं. जंगल का राजा शेर अपने पंजों को आईना को खुरचने की कोशिश करता है. एक जानवर तो आईना देखते ही उछलकर दूर भाग जाता है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया है. इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है. कई लोगों ने कमेंट भी किया है. अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो देख लिया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है. यह बहुत ही अजीब बात है कि शायद यह पहली बार है जब इनमें से किसी भी जानवर ने खुद को इस तरह से स्पष्ट रूप से देखा है.

Also Read

Viral Video: वीडियो देखकर लगाने लगेंगे ठहाके, रुक नहीं पाएगी हंसी, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Viral Video: मुंबई लोकल में भिड़ गईं दो महिलाएं, मारे चांटे फिर जमकर हुई झोंटा-झोंटी, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >