Viral Video: कछुआ निगल गया जिंदा सांप, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कछुआ का शिकार करने का अंदाज काफी वायरल हो रहा है. इस कछुए ने पल भर में एक सांप को अपना निवाला बना लिया. वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. फिलहाल एक कछुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कछुआ पानी पर एक चट्टान के नीचे छिपा हुई है. उससे थोड़ी दूरी पर एक सांप बैठा नजर आ रहा है. अचानक कछुआ तेज गति से पत्थर के नीचे से बाहर आकर सांप को धर दबोचता है. सांप कुछ समझ पाता इससे पहले वो कछुए के पेट में पहुंच चुका था. इस वीडियो ने लोगों ने काफी पसंद किया है. तीन-चार दिनों में ही वीडियो को साढ़े 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सांप को खाने वाला कछुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अबतक 12.6 मिलियन यूजर्स ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘स्नैपिंग कछुए मुख्य तौर पर मांसाहारी होते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से वे सर्वाहारी होते हैं.’एक और यूजर ने लिखा कि कछुए सब कुछ खा लेते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बेचारा सांप सोच रहा था.”कम से कम मैं पानी में सुरक्षित हूं!’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >