बारिश में भीगता रेड कार्पेट और घुटनों पर प्रधानमंत्री, मेलोनी के स्वागत में किस पीएम ने कर दिया ये काम

Watch video: अल्बानिया में हाल ही में EPC शिखर सम्मेलन हुआ था. इसमें शामिल होने के लिए यूरोप के कई बड़े नेता यहां पहुंचे, जिनका स्वागत खुद अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने बारिश में खड़े होकर किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री रामा को इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का स्वागत घुटनों पर बैठकर करते देखा जा सकता है.

Watch video: अल्बानिया के प्रधानमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें बारिश के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत करते देखा जा सकता है. यह पहली बार नहीं था, इससे पहले भी प्रधानमंत्री रामा कई बार अपनी इटालियन बहन के लिए ऐसा करते आए हैं.

शुक्रवार को अल्बानिया के तिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट (EPC) शिखर सम्मेलन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए 47 यूरोपीय देशों के नेता अल्बानिया पहुंचे. प्रधानमंत्री रामा खुद सभी के स्वागत के लिए बारिश में छाता लेकर खड़े दिखे. उन्होंने सभी का खास अंदाज से पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक, अल्बानिया में घुटनों पर बैठकर स्वागत करना यहां की सांस्कृतिक आतिथ्य और सम्मान का प्रतीक है.

यह भी पढ़े: Pakistan Army Chief Asim Munir Salary: कंगाल पाकिस्तान अपने सेना प्रमुख को कितनी सैलरी देता है? भारत के सेनाध्यक्ष से ज्यादा या कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >