US Warning to Iran: ईरान ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर सीधी बातचीत से किया इनकार, गुस्साए ट्रंप ने दे दी बड़ी धमकी!

US Warning to Iran: ईरान और अमेरिका में एक बार फिर ठन गई है. ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को खारिज कर दिया है. तेहरान की ओर से इस दो टूक जवाब से अमेरिकी राष्ट्रपति काफी गुस्से में हैं. मीडिया रिपोर्ट […]

US Warning to Iran: ईरान और अमेरिका में एक बार फिर ठन गई है. ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को खारिज कर दिया है. तेहरान की ओर से इस दो टूक जवाब से अमेरिकी राष्ट्रपति काफी गुस्से में हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता नहीं करता है तो   बमबारी होगी. ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाएंगे. अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई को पत्र भेजा था.

और बढ़ सकता है अमेरिकी और ईरान के बीच तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति के पत्र पर ईरान की ओर से दिए गए जवाब से ट्रंप गुस्से में हैं ही, इससे अमेरिकी और ईरान के बीच रिश्तों के और बिगड़ने की खतरा बढ़ गया है. हालांकि ईरान ने ओमान के जरिये अमेरिकी के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता की संभावनाएं पर हामी भरी है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा ‘ट्रंप के पत्र के जवाब में हमने साफ कर दिया है कि दोनों पक्षों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना नहीं है. लेकिन इस बात पर जोर दिया गया है कि अप्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता खुला है.’

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा ‘हम बातचीत से नहीं बचते हैं, लेकिन वादों के उल्लंघन के कारण हमारे सामने कुछ मुद्दे हैं. अमेरिका यह साबित करना होगा कि वे विश्वास बहाली कर सकते हैं.’ हालांकि, इस तरह की वार्ता बहुत कारगर साबित नहीं हुई हैं क्योंकि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उस परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था जो 2018 में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान ने किया था.

ईरान बना रहा है परमाणु बम?

यूरोप के देशों का दावा है कि ईरान खुफिया तरीके से एटम बम पर काम कर रहा है. ईरान गुपचुप तरीके से जरूरी स्तर से ज्यादा यूरेनियम को संवर्धन का काम कर रहा है. हालांकि ईरान ने यूरोपीय देशों के आरोपों को सीधे नकार दिया है. ईरान का दावा है कि उसका न्यूक्लियर कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >