US Vice President JD Vance and Usha Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशखबरी आने वाली है. वेंस और उनकी पत्नी, अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने बताया कि उनके घर जुलाई के आखिर में एक बेटा पैदा होने वाला है. इस खुशखबरी की जानकारी दंपति ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने कहा कि यह उनका चौथा बच्चा होगा. जेडी वेंस पिछले साल अपनी पत्नी पर किए गए कमेंट की वजह से काफी चर्चा में रहे थे. इसकी वजह से काफी लोगों के निशाने पर आए थे. विशेषकर उषा के भारतीय होने की वजह से. उषा के इंडियन ओरिजिन का होने की वजह से उनके समर्थक भी उनके खिलाफ बोलने लगे थे. हालांकि, इस खुशखबरी से उन्होंने सारी निगेटिविटी को दूर कर दिया है.
जेम्स डोनाल्ड वेंस और उषा पहले से ही तीन छोटे बच्चे हैं. दो बेटे इवान (8 साल) और विवेक (5 साल) है, जबकि एक बेटी मिराबेल (4 साल) है. जेडी वेंस की उम्र 41 साल है और उषा वेंस 40 साल की हैं. दोनों ने बताया कि मां और होने वाला बच्चा, दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. सेकेंड लेडी उषा वेंस के ऑफिशियल सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “इस खुशियों और भागदौड़ भरे समय में हम खास तौर पर उन सैन्य डॉक्टरों के आभारी हैं, जो हमारे परिवार की बेहतरीन देखभाल करते हैं और उन कर्मचारियों के भी, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि हम देश की सेवा करते हुए अपने बच्चों के साथ एक अच्छा पारिवारिक जीवन जी सकें.”
जेडी वेंस ने इस घोषणा से इतिहास में भी दर्ज हो गए हैं. अमेरिका में यह बहुत कम हुआ है कि कोई बड़ा नेता पद पर रहते हुए बच्चे का माता-पिता बना हो. एक खास उदाहरण राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का है, जिनकी पत्नी फ्रांसेस क्लीवलैंड ने 1893 में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में बच्चे को जन्म दिया था. वेंस परिवार की यह घोषणा उपराष्ट्रपति को उन गिने-चुने अमेरिकी शीर्ष नेताओं की सूची में ले आती है, जिनके यहां पद पर रहते हुए बच्चे का जन्म होने वाला है. वेंस दंपती की इस घोषणा को व्हाइट हाउस ने भी शेयर किया है. उसने ट्वीट में कहा कि ‘इतिहास का सबसे प्रो फैमिली प्रशासन. बधाई हो!’
वेंस की राजनीति भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की
वेंस की यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब जेडी वेंस पिछले कई सालों से कम होती जन्म दर को अपनी राजनीति का अहम मुद्दा बनाते रहे हैं. रिपब्लिकन नेता का कहना रहा है कि अमेरिका को बड़े परिवारों को बढ़ावा देना चाहिए और आबादी में आ रही गिरावट को रोकना चाहिए. वेंस ने इस मुद्दे को पहली बार 2021 में ओहायो से अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ते समय जोर-शोर से उठाया था. उन्होंने तब कहा था कि घटती जन्म दर अमेरिका के समाज और अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय में खतरा बन सकती है.
अपने कमेंट और ट्रोल पर दिया जवाब!
उपराष्ट्रपति बनने के बाद भी वह लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं. उनकी पत्नी उषा वेंस अक्सर उपराष्ट्रपति के साथ विदेशी दौरों पर भी जाती रही हैं. कई बार उनके बच्चे भी साथ होते हैं. परिवार को कई मौकों पर एयर फोर्स टू विमान में यात्रा करते देखा गया है, जहां बच्चे अक्सर पायजामा पहने नजर आते हैं. वेंस ने उनकी पत्नी को ईसाई धर्म को स्वीकार करने वाले कमेंट और फिर एक शो के दौरान चार्ली किर्क की विधवा एरिका से गले मिलने के कारण काफी ट्रोल किए गए थे. हालांकि, ऐसा लगता है कि खुद के कमेंट और उनके ऊपर हुए हमले पर उन्होंने यह एक जवाब की ही तरह ही दिया है.
ये भी पढ़ें:- सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर, 27 साल में रिकॉर्ड्स की भरमार; 608 दिन स्पेस में, 4000 घंटे की फ्लाइट और बहुत कुछ…
ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा?
