तीसरी रात भी नहीं थमा अमेरिकी हमला, ईरान पर फिर बरसे मिसाइल और बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान पर हमले अभी रुकने वाले नहीं हैं. रेडियो होस्ट ह्यू हेविट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि आगे ईरान पर जोरदार हमला होगा. उनका कहना था कि अमेरिका आने वाले दिनों में भी तेहरान पर लगातार दबाव बनाए रखेगा.

अमेरिका ने मंगलवार (14 जुलाई, भारतीय समयानुसार) को लगातार तीसरी रात ईरान पर हवाई हमले किए. इस दौरान ईरान के कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और मिसाइल क्षमता को निशाना बनाया गया. इन हमलों के जरिए अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने की कोशिश की और दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह सैन्य कार्रवाई की गई. इसका मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना था, जिससे वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा कर सकता है.


अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर हमले की जानकारी दी. भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे (अमेरिकी समयानुसार शाम 4:45 बजे) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले शुरू किए गए. CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों से ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उसकी उस क्षमता को कमजोर किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स


दक्षिणी ईरान में जोरदार धमाके

यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ है, जब वीकेंड में दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार (14 जुलाई) को दक्षिणी ईरान में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. बंदर अब्बास बंदरगाह शहर और किश द्वीप पर कई धमाके हुए. फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुशेहर प्रांत के जाम शहर और केश्म द्वीप से भी कई विस्फोटों की खबरें सामने आईं.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >