अमेरिका में दर्दनाक हादसा: ओहायो के मोटल में लगी आग, गुजरात के दंपति और 20 वर्षीय बेटी की दम घुटने से मौत

US Fire Incident : अमेरिका के ओहायो वूस्टर शहर में एक दर्दनाक अग्निकांड में गुजरात के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. फिलहाल अमेरिका प्रशासन और अग्नि विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच -पड़ताल शुरू कर दी है.


US Fire Incident : अमेरिका के ओहायो राज्य के वूस्टर शहर में एक दर्दनाक अग्निकांड ने गुजरात के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. इंडिया टुडे के मुताबिक, गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद निवासी हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन और 20 वर्षीय बेटी ईशानी की मोटल में लगी आग में मौत हो गई.यह परिवार तकरीबन दो साल पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर अमेरिका गया था और वहीं रहकर काम कर रहा था.


रात डेढ़ बजे लगी आग, बाथरूम में छिपकर बचने की कोशिश

अमेरिकी पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा वूस्टर स्थित इकोनो लॉज मोटल में हुआ, जहां हितेशभाई नौकरी करते थे और परिवार उसी मोटल में रहता था. पुलिस आधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलने पर परिवार ने मोटल के फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी. उन्हें सलाह दी गई कि वे बाथरूम में पानी चालू कर वहीं सुरक्षित रहें. इसके बाद तीनों बाथरूम में बंद हो गए.

यह भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता के केंद्र में रहा हॉर्मुज, टोल लगाने की बात पर अमेरिका सहमत नहीं

दम घुटने से गई तीनों की जान, जांच में जुटे अधिकारी


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया. जब तक राहत और बचाव की टीम परिवार तक पहुंची, तब तक धुएं और जहरीली गैस के कारण तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी. इस हृदयविदारक घटना से गुजरात में उनके परिजनों और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

आग लगने की वजह अभी रहस्य, जांच जारी


अमेरिकी स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से आग लगने कारणों की जांच में जुट गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही हुई थी. परिवार के शव भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें- इजराइल की दो टूक: ईरान पर भरोसा खतरनाक, भारत भी रहे अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >