पाकिस्तान की लाख चापलूसी के बाद भी अमेरिका ने दिया झटका, नहीं देगा AIM-120 AMRAAM मिसाइल, सारे दावे खारिज

US AIM-120 AMRAAM Missiles Pakistan: बीते दिनों खबर आई कि अमेरिका पाकिस्तान को उन्नत एयर-टू-एयर (AIM-120 AMRAAMs) मिसाइलें देने वाला है. ये खबर आते ही पाकिस्तान उछलने लगा, लेकिन मुश्किल से एक हफ्ते में ही इस पर अमेरिका की ओर से इस रिपोर्ट का खंडन आ गया.

US AIM-120 AMRAAM Missiles Pakistan: पाकिस्तान ने बीते दिनों में अमेरिका के सामने खुद को लगभग बेच ही दिया. डोनाल्ड ट्रंप के लिए भारत के साथ सैन्य संघर्ष रोकने के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर दी. बलूचिस्तान से निकलने वाले रेयर अर्थ मैटेरियल का पूरा सूटकेस लेकर पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ट्रंप के सामने खड़े दिखे. उसके बाद अमेरिका को पसनी में नया बंदरगाह बनाने का भी ऑफर दे दिया. किसलिए? शायद सुरक्षा के लिए. लेकिन इसी बीच खबर आई अमेरिका पाकिस्तान को उन्नत एयर-टू-एयर (AIM-120 AMRAAMs) मिसाइलें देने वाला है. ये खबर आते ही पाकिस्तान और भी उछलने लगा, लेकिन मुश्किल से एक हफ्ते में ही इस पर अमेरिका की ओर से इस रिपोर्ट का खंडन आ गया. अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने इस मामले पर एक बयान जारी करते हुए सभी मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है.

भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को उस खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका पाकिस्तान को उन्नत एयर-टू-एयर मिसाइलें बेच रहा है. दूतावास के बयान में कहा गया, “प्रशासन यह स्पष्ट करना चाहता है कि झूठी मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, इस अनुबंध संशोधन में पाकिस्तान को नई एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल्स (AMRAAMs) की आपूर्ति शामिल नहीं है. यह सस्टेनमेंट पाकिस्तान की मौजूदा क्षमताओं में किसी भी अपग्रेड को शामिल नहीं करता.” प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जिस अनुबंध संशोधन (contract modification) की बात की जा रही है, वह केवल “सस्टेनमेंट और स्पेयर पार्ट्स” के लिए है और इससे पाकिस्तान की मौजूदा क्षमताओं में कोई अपग्रेड नहीं किया जा रहा है. वहीं एक अन्य बयान में दूतावास ने कहा कि पहले की मीडिया रिपोर्टों ने अनुबंध संशोधन के उद्देश्य और दायरे को गलत तरीके से प्रस्तुत किया या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया.

30 सितंबर, 2025 को अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने मानक अनुबंध घोषणाओं की एक सूची जारी की थी, जिसमें विदेशी सैन्य बिक्री के कुछ मदों के रखरखाव से जुड़े अनुबंध संशोधन शामिल थे. उस समय इस संशोधन में नई एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल्स (AMRAAMs) की आपूर्ति वाले 35 देशों में  पाकिस्तान को भी शामिल करने की बात कही गई थी. हालांकि दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह अनुबंध पाकिस्तान की मौजूदा हवाई क्षमता में किसी भी प्रकार का उन्नयन नहीं करेगा.

पाकिस्तान की उम्मीद थी कि F-16 फ्लीट होगी मजबूत

पिछले कुछ दिनों में कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया था कि पाकिस्तान को अमेरिका से AIM-120 AMRAAM मिसाइलें मिलने की संभावना है, जिससे उसकी F-16 फ्लीट मजबूत होगी और क्षेत्रीय हवाई संतुलन प्रभावित हो सकता है. इन रिपोर्टों के बाद यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने संबंध सुधारते हुए उसे नई सैन्य क्षमताएं प्रदान कर रहा है, जबकि भारत के साथ उसके रिश्तों में तनाव बना हुआ है. अमेरिका के इस बयान से स्पष्ट होता है कि संबंधित अनुबंध सस्टेनमेंट प्रकृति का है यानी इसका उद्देश्य केवल मौजूदा प्रणालियों को बनाए रखना है. उन्हें उन्नत करना नहीं और यह प्रक्रिया अमेरिका की रक्षा खरीद प्रणाली में सामान्य रूप से अपनाई जाती है.

ये भी पढ़ें:-

इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मोबाइल, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू, पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात के पीछे क्या है कारण?

अमेरिका ने ईरानी तेल-गैस निर्यात करने वाले 50 कंपनियों पर लगाए सैंक्शन, बैन में ये तीन इंडियन भी शामिल

काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, रात के अंधेरे में धमाकों से हड़कंप, पाक की धमकी के बाद हुआ हमला कहां तक जाएगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >