US Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन का दखल ? अमेरिका ने किया ये दावा

US Elections : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दखल देने की कोशिश कर रहा है. यह दावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से किया गया है. जानें चीन के दौरे के बाद क्या बोले

US Elections : अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन की यात्रा पर थे. इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मुलाकात की और दोनों देशें के बीच जारी मतभेदों को सुलझाने पर जोर दिया. अपने तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद उन्होंने चीन पर गंभीर आरोप लगाया है. ब्लिंकन ने कहा कि चीन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को चीन की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए सीएनएन को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कहा कि शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने शी सहित शीर्ष चीनी अधिकारियों के साथ घंटों बैठक की. उन्होंने कहा कि उनके देश ने आगामी अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने और हस्तक्षेप करने के चीनी प्रयासों के सबूत नजर आए हैं जो चिंता का विषय है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहले ऐसा न करने की बात कही थी.

जो बाइडन के मैसेज को दोहराया

ब्लिंकन ने इंटरव्यू में अपनी चीन यात्रा पर बात की. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के मैसेज को एक बार फिर दोहराने का काम किया, जो उन्होंने पिछले साल नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अपने शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग को देने का काम किया था. बाइडन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में दखल नहीं देने का आग्रह किया था. इसके बाद चीन की ओर से वादा किया गया था कि अमेरिकी चुनाव में वह दखल नहीं देगा.

Read Also : US Elections Result : जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने, ट्रंप को दी मात

हमारे चुनाव में दखल देने की कोशिश

इंटरव्यू के दौरान जब विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से सवाल किया गया कि क्या चीन अब तक ने अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन करता नजर आ रहा है. इसपर उन्होंने जवाब दिया कि हमने चुनाव को प्रभावित करने और दखल देने के प्रयासों के सबूत देखे हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द खत्म करने का काम किया जाए. चीन हमारे चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >