अमेरिका-ईरान टकराव: नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर अमेरिकी हमला

क्या अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब सीधे सैन्य टकराव में बदल रहा है? अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और कार्गो शिप पर कार्रवाई की है. वहीं, ईरान ने भी जवाबी कदम उठाते हुए फारस की खाड़ी के आसपास मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है. लगातार 13वीं रात हमले होने के बाद भी दोनों देशों के बीच जंग खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. लड़ाई फिर तेज होने की आशंका और बातचीत के प्रयासों को लेकर अनिश्चितता के बीच दोनों देशों ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे हालात और बिगड़ने का डर बढ़ गया है. पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी दूतावासों ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. उन्हें चेतावनी दी गई है कि जरूरत पड़ने पर वहां से निकलने के रास्ते सीमित हो सकते हैं. वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पड़ोसी देशों के लोगों से अपील की है कि वे उन सैन्य ठिकानों से दूर रहें, जहां अमेरिकी सेना तैनात है.


यमन में भी बढ़ गया तनाव

इस बीच, यमन में भी तनाव बढ़ गया है. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि सऊदी अरब ने लाल सागर में अपने तेल टैंकरों पर हुए हमलों के जवाब में यमन के बंदरगाह शहर हुदैदा पर हमला किया. इन हमलों के पीछे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का हाथ बताया गया है. वहीं, हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि वे अपने हमले और तेज करेंगे. इससे यमन में कई वर्षों से बनी शांति पर असर पड़ा है.

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ‘एम/टी लवीन’ नाम के कार्गो शिप ने ओमान की खाड़ी में नाकाबंदी तोड़ने की चार बार कोशिश की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि चेतावनी देने के बाद भी जहाज ने निर्देश नहीं माने. इसके बाद अमेरिकी बलों ने कार्रवाई करते हुए जहाज के इंजन वाले हिस्से पर गोलीबारी की और उसे रोक दिया.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने क्या बताया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने 12 अन्य जहाजों का रास्ता भी बदल दिया है. इससे पहले अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप की ओर जा रहे तेल टैंकर ‘बेल्मा’ पर कार्रवाई की थी. अमेरिका का कहना है कि जहाज ने कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया. इसके बाद 15 जुलाई को अमेरिकी विमान ने मिसाइल दागकर जहाज को इनएक्टिव कर दिया.


ये भी पढ़ें: US Iran War : ईरान का दावा, अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन-मिसाइलों की बारिश

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (24 जुलाई) को ईरान के साथ बातचीत को ‘‘अब तक की सबसे गंभीर वार्ता’’ बताया. हालांकि अमेरिका ईरान पर रोजाना हमले कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें युद्ध समाप्त करने की ‘‘कोई जल्दी नहीं’’ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >