UK Election Result: ब्रिटेन की लेबर पार्टी को मिला बहुमत, ऋषि सुनक ने कहा- किएर स्टार्मर को मैंने किया फोन और...

ब्रिटेन की लेबर पार्टी को बहुमत मिला है. ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैंने किएर स्टार्मर को बधाई दे दी है.

ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है. ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है. मैंने किएर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन भी किया. आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिवर्तित हो रही है.

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में जीत दर्ज की है. आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से बदलेगी. सभी पक्षों की सद्भावना के साथ ऐसा होगा. मैं अच्छे और मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं, जो अपने अथक प्रयासों के बावजूद हार गए. उन्होंने कहा कि मैं अब लंदन जाऊंगा…जहां मैं प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से पहले आज रात के परिणाम के बारे में अधिक जानकारी दूंगा.

Read Also : UK elections 2024: क्या ऋषि सुनक कीर स्टार्मर की चुनौती का सामना कर पाएंगे?

ऋषि सुनक ने कहा कि इन परिणामों से सीखने और विचार करने के लिए बहुत कुछ है. उन्होंने मतदाताओं से माफी भी मांगी.

स्टार्मर ने जीत के बाद सभी मतदाताओं का आभार जताया

लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर स्टार्मर होलबोर्न एवं सेंट पैनक्रास सीट से जीत गए हैं. वह देश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं. लेबर पार्टी को मिली जीत पर 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा कि मैं आपकी आवाज बनूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन जनता के लिए होगा. बदलाव यहीं से शुरू होता है क्योंकि यह आपका लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें. स्टार्मर ने अपनी पार्टी की जीत के बाद सभी मतदाताओं का आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >