पाकिस्तान में पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति, शेख जायद के साथ भारी डेलीगेशन, क्या है तैयारी?

UAE President Al Nahyan official visit Pakistan: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे. यह उनकी पाकिस्तान की पहली औपचारिक राजकीय यात्रा है. यूएई के राष्ट्रपति एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ विस्तृत बातचीत प्रस्तावित है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों की समग्र समीक्षा की जाएगी. साथ ही, आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

UAE President Al Nahyan official visit Pakistan: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों में एक नया मुकाम देखने को मिला. दोनों देशों की रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे. यह उनकी पाकिस्तान की पहली औपचारिक राजकीय यात्रा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से खास माना जा रहा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर हुई यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पाकिस्तान आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है और क्षेत्रीय स्तर पर भी कई अहम घटनाक्रम चल रहे हैं.

एक दिवसीय दौरे पर आए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद स्थित नूर खान एयरबेस पर गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने गले लगाकर शेख जायद को सम्मान दिया, उनके पीछे सीडीएफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी वही किया. शेख के विमान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पारंपरिक हवाई सलामी दी और पूरे मार्ग में उनके विमान के साथ उड़ान भरी. इससे पहले शेख मोहम्मद बिन जायद इस वर्ष जनवरी में निजी यात्रा पर पाकिस्तान आए थे, लेकिन यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है.

खलीज टाइम्स के अनुसार, इस्लामाबाद पहुंचने पर उनके सम्मान में एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए, 21 तोपों की सलामी दी गई और ऑनर गार्ड ने राष्ट्रपति को सलामी दी. सैन्य और पारंपरिक बैंडों ने औपचारिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि रास्ते के दोनों ओर खड़े बच्चों के समूह यूएई और पाकिस्तान के झंडे लहराते नजर आए.

डेलीगेशन में कौन-कौन?

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंचे हैं. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई राष्ट्रपति के साथ आए शेख सुल्तान बिन हमदान अल नाहयान (यूएई राष्ट्रपति के सलाहकार), शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नाहयान (यूएई राष्ट्रपति के सलाहकार), सलेम मोहम्मद अल जाबी (पाकिस्तान में यूएई के राजदूत) सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ विस्तृत बातचीत प्रस्तावित है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों की समग्र समीक्षा की जाएगी. साथ ही, आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. दोनों नेता व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं.

यूएई पाकिस्तान का प्रमुख व्यापारिक साझेदार

यूएई पाकिस्तान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं. यूएई में विभिन्न क्षेत्रों में लाखों पाकिस्तानी नागरिक कार्यरत हैं, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा, रक्षा, ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भी दोनों देशों के बीच सहयोग देखने को मिलता है. यूएई ने कई मौकों पर पाकिस्तान को वित्तीय सहायता और मानवीय मदद भी प्रदान की है.

इस वर्ष एमओयू पर हुए थे हस्ताक्षर

इस वर्ष अप्रैल में पाकिस्तान और यूएई ने दोनों देशों की जनता के बीच संपर्क और सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे. ऐसे में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यूएई पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है और वहां काम कर रहे हजारों पाकिस्तानी नागरिकों के जरिए पाकिस्तान को बड़ी मात्रा में रेमिटेंस प्राप्त होती है. दोनों देश रक्षा, ऊर्जा और निवेश परियोजनाओं में सहयोग करते हैं, जबकि यूएई कई बार पाकिस्तान को वित्तीय सहायता और मानवीय मदद भी देता रहा है.

ये भी पढ़ें:-

दुनिया का चौथा बड़ा आर्म्स एक्सपोर्टर चीन, सबसे अहम खरीददार पाकिस्तान, लोन पर जिंदा मुल्क पर पेंटागन का खुलासा

तारिक रहमान की एंट्री होते ही बदली बांग्लादेशी राजनीति, भारत विरोधियों में गठबंधन की आहट; दो फाड़ हुई NCP

पाकिस्तानी परमाणु हथियारों से US को डरना चाहिए, पुतिन-बुश के बीच सालों पहले हुई बातचीत आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >