Nepal News:नेपाल के पीएम का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकरों ने किया ये मैसेज

पीएम पुष्प कमल दहल का ट्वीटर अकाउंट हैक करने के बाद उनकी प्रोफाइल को भी हटा दिया है. नेपाल के पीएम के ट्विटर अकाउंट पर उनकी प्रोफाइल की जगह ब्लर (BLUR) लिखा दिख रहा है.

Nepal News: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी हैकरों की नजर पड़ गई. आज यानी गुरुवार को उनका ट्विटर हैंडल @PM_Nepal हैक कर लिया गया. यहीं नहीं अकाउंट हैक करने के बाद उनके ट्विटर से डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित एक मैसेज भी ट्वीट कर दिया.

हैकर ने हटाया प्रोफाइल: पीएम पुष्प कमल दहल का ट्वीटर अकाउंट हैक करने के बाद उनकी प्रोफाइल को भी हटा दिया है. नेपाल के पीएम के ट्विटर अकाउंट पर उनकी प्रोफाइल की जगह ब्लर (BLUR) लिखा दिख रहा है. गौरतलब है कि ब्लर प्रो टेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन मार्केट प्लेस है, जहां पर डिजिटल और करेंसी को बढ़ाने की बात कही गई.


Also Read: Free Aadhar Update: 10 साल पुराने हो चुके आधार को अपडेट कराना अनिवार्य, इस दिन तक मुफ्त है यह सुविधा

बड़ी मशक्कत के बाद रिस्टोर हुआ अकाउंट: नेपाल के पीएम का ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद पूरे मंत्रालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अकाउंट को वापस रीस्टोर कर लिया. गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >