ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- नहीं किया समझौता… तो बरसेंगे बम

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से होर्मुज खोलने को कहा है. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है, और होर्मुज खोल देता है तो अमेरिका का सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को रोक दिया जाएगा. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को बमबारी की धमकी भी दी है.

Middle East Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (5 मई) को कहा कि अगर ईरान सहयोग करता है तो ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को खत्म कर दिया जाएगा और नाकाबंदी के कारण बंद हो चुका होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान युद्धविराम की शर्तों पर सहमत नहीं होता है, तो बमबारी शुरू की जाएगी. ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा- यह मानते हुए कि ईरान सहमत शर्तों को स्वीकार कर लेता है-जो शायद एक बड़ी धारणा है- तो एपिक फ्यूरी खत्म हो जाएगा और होर्मुज की नाकाबंदी ईरान सहित सभी के लिए खोल दिया जाएगा. अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी पहले से कहीं अधिक तीव्र और ताकतवर होगी.

ईरान की प्रतिक्रिया और होर्मुज पर नया समीकरण

ट्रंप का यह बयान 5 मई को ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबफ के बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज को लेकर नया समीकरण अंतिम रूप ले रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स गालिबफ ने लिखा था- होर्मुज का नया समीकरण तय हो रहा है. अमेरिका और उसके सहयोगियों ने युद्धविराम का उल्लंघन कर नाकाबंदी लागू की, जिससे जहाजों, ईंधन और गैस आपूर्ति की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. हम जानते हैं कि यह स्थिति अमेरिका के लिए महंगी साबित होगी, जबकि हमने अभी शुरुआत भी नहीं की है.

प्रोजेक्ट फ्रीडम पर रोक

इससे पहले ट्रंप ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट फ्रीडम को अस्थायी रूप से रोक दिया. उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, सैन्य सफलता और कूटनीतिक प्रगति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि नाकाबंदी जारी रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोका जाएगा.

पाकिस्तान ने ट्रंप का जताया आभार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने के फैसले के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साहसिक नेतृत्व और समय पर लिए गए इस फैसले के लिए उनका आभारी हूं. शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान और अन्य मित्र देशों- विशेषकर सऊदी अरब के अनुरोध पर लिया गया यह फैसला क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देगा. उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान कूटनीति और संवाद के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता रहेगा. इस्लामाबाद में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने यह भी उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता से स्थायी शांति हासिल होगी. (इनपुट भाषा)

Also Read: Video : व्हाइट हाउस में डांस करते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >