Trump Threat: 'रूस ने डील नहीं की तो लगेगा 100% टैरिफ', रूसी तेल खरीदार देशों पर भी लगाया जाएगा प्रतिबंध

Trump Threat Russia: डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है. इसके साथ ही उन देशों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है जो रूस से एनर्जी जैसे पेट्रोल और गैस खरीदते हैं.

Trump Threat Russia:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए सोमवार को रूस को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि यदि रूस 50 दिनों के अंदर यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते के लिए राजी नहीं होता है, तो उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है. इसके साथ ही ट्रंप ने उन देशों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है जो रूस रूस से एनर्जी की खरीदारी करता है.

रूस से ऊर्जा की खरीदारी करने वाले देशो पर लगेगा सेकेंडरी सैंक्शन्स

NATO के महासचिव मार्क रूटे की उपस्थिति में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘मैं रूस से बहुत निराश और नाराज हूं. रूस अगर 50 दिनों के अंदर युद्ध खत्म करने को लेकर कोई समझौता नहीं करता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे’. उन्होंने कहा कि वह रूस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं. साथ ही उन्होंने अन्य देशों पर सेकेंडरी सैंक्शन्स लगाने की बात कही है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि रूस से व्यापार करने वाले उन देशों पर सेकेंडरी सैंक्शन्स लगाए जाएंगे जो रूस की एनर्जी जैसे पेट्रोल और गैस खरीदते हैं.

रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल 2025 (Sanctioning Russia Bill 2025)

हाल ही में अमेरिका के सीनेट में एक नए बिल की पेशकश की गई थी. ट्रंप प्रशासन ने इस बिल को रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल 2025 (Sanctioning Russia Bill 2025) नाम दिया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि जो देश रूस से तेल या गैस की खरीदारी करेगा उन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है.

ट्रंप ने बताया है कि यह प्रस्ताव रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों राजनीतिक पार्टियों की सहमति से लाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने रूस से मई 2025 में 4.2 अरब यूरो का तेल और गैस खरीदा था, जिसमें 72 प्रतिशत कच्चा तेल था. विशेषज्ञों ने ट्रंप के इस फैसले को लेकर चिंता जताई है.

यह भी पढ़े: America on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया 50 दिनों का अल्टीमेटम, कहा- नहीं रोकी जंग तो रूस पर लगा दूंगा कड़े टैरिफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >