ट्रंप ने कहा- भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं, ईरान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

Trump on Ship Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 जून) को ईरान पर होर्मुज से निकलने वाले भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि यह ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ है. इस हफ्ते ओमान के तट के नजदीक भारतीय चालक दल सदस्य वाले तीन जहाजों पर हमले हुए इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई.

Trump on Ship Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की नाकाम कोशिश की. ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब ओमान की खाडी पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है. भारत ने इस हमले के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है. विदेश मंत्रालय ने दो बार अमेरिकी राजदूत को तलब किया है. इसके बाद शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में लिखा कि भारतीय जहाजों पर अमेरिका ने नहीं, बल्कि ईरान ने हमला किया था.

अमेरिकी बलों ने हमले को किया विफल- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाकर ईरान ने ड्रोन हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी बलों ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया. ट्रंप ने कहा कि इस तरह की हरकत किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और ईरान को तुरंत अपना व्यवहार बदलना चाहिए. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान पर संभावित समझौते को लेकर झूठी जानकारी फैलाने का भी आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर से मीडिया में लीक की गई कथित समझौता शर्तों का उस वास्तविक लिखित मसौदे से कोई लेना-देना नहीं है, जिस पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी.

4 दिन में तीन जहाजों पर हुआ है हमला

8 जून को अमेरिकी बलों ने पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर मैरीवेक्स (Maryvex) को रोका था, जिस पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. सभी नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. इसके दो दिन बाद पलाऊ के ही एक अन्य टैंकर सेटेबेलो (Settebello) पर हमला हुआ. जहाज पर 24 भारतीय नाविक मौजूद थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई. इसके बाद गुरुवार को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले तीसरे टैंकर जलवीर (Jalveer) को भी निशाना बनाया गया. इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे.

Also Read: अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को तलब कर जताया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >