न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी रक्षा विभाग पर ठोका मुकदमा, डिफेंस सेक्रेटरी की इन नीतियों को दी चुनौती

The New York Times sued the Pentagon: अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने देश के रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है. उसने रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ के नियमों को चुनौती दी है. न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि उनकी नीतियां संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन हैं.

The New York Times sued the Pentagon: अमेरिका के प्रमुख दैनिक ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के खिलाफ एक अहम मुकदमा दायर किया है. इसमें रक्षा मंत्री (डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ द्वारा लागू की गई नई मीडिया नीतियों को चुनौती दी गई है. इन नए नियमों के चलते मुख्यधारा की अधिकांश मीडिया संस्थाओं को पेंटागन की कवरेज से बाहर कर दिया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि यह नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष प्रक्रिया से जुड़े संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है, क्योंकि इन नियमों से रक्षा मंत्री को यह विशेषाधिकार मिल जाता है कि वे मनमर्जी से किसी भी पत्रकार की पहुंच सीमित कर सकते हैं.

पेंटागन की नई गाइडलाइंस के तहत केवल वही मीडिया संस्थान अंदर रह सकते हैं जो हेगसेथ द्वारा बनाए गए नियमों को पूरी तरह मानने को तैयार हों. जिन पत्रकारों को इन शर्तों पर आपत्ति थी, उन्होंने अक्टूबर में विरोध स्वरूप अपने ‘एक्सेस बैज’ (पेंटागन में प्रवेश का आधिकारिक कार्ड) लौटा दिए और प्रेस कक्ष से बाहर निकल गए. इसके बाद से पेंटागन प्रेस ब्रीफिंग में केवल कुछ चुनिंदा रूढ़िवादी (कंजरवेटिव) मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि ही शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने सरकारी शर्तें स्वीकार कर ली थीं. यही समूह मंगलवार को रक्षा मंत्री की प्रेस सचिव के साथ हुई ब्रीफिंग में भी शामिल था.

भारतीय रक्षा मंत्री के साथ अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ. फोटो- एक्स

क्यों हो रही हेगसेथ के नियम की आलोचना

सबसे विवादित नियम यह है कि हेगसेथ द्वारा स्वीकृत न की गई किसी भी जानकारी (चाहे वह गोपनीय हो या सामान्य) की रिपोर्टिंग करने पर पत्रकार को तुरंत पेंटागन से निष्कासित किया जा सकता है. मीडिया संगठनों का कहना है कि यह व्यवस्था सरकार को उस रिपोर्टिंग पर नियंत्रण स्थापित करने का अवसर देती है जिसे वह नापसंद करती है या जिसे वह विवादित मानती है. न्यूयॉर्क टाइम्स और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने इस नीति को स्वीकार करने से इनकार किया. इसके परिणामस्वरूप उनके पत्रकारों को न केवल पेंटागन कवरेज से बाहर होना पड़ा, बल्कि कई महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग्स से भी दूरी बनानी पड़ी.

प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात

न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रवक्ता चार्ल्स स्टैटलैंडर ने कहा कि यह नीति सरकार द्वारा आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर अंकुश लगाने की कोशिश है. यह प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रत्यक्ष आघात है. इसी आधार पर अखबार ने गुरुवार को वाशिंगटन की यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेंटागन के खिलाफ मुकदमा दायर किया. फिलहाल पेंटागन ने इस कानूनी कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य मीडिया संगठनों का दावा है कि यह मामला अमेरिकी पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पारदर्शिता के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

PTI के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

पुतिन-मोदी की मुलाकात को लेकर क्या बोला ग्लोबल मीडिया? अमेरिका से लेकर चीन तक ने डिप्लोमेसी पर कहीं ये बातें

नेतन्याहू ने ये क्या किया! ऐसे आदमी को मोसाद चीफ बनाया, जिसने खुफिया विभाग में कभी काम ही नहीं किया

US में बैन हो शहबाज-मुनीर की एंट्री, 44 अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप सरकार से की मांग, खोला पूरा कच्चा चिट्ठा  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >