सीरिया में द्रूजों पर बर्बरता की हदें पार, सिर पर मारी गई गोली, 7 दिनों में 194 की मौत

syria: सीरिया में गृह युद्ध छिड़ा हुआ है. पिछले सात दिनों में 194 द्रूजों को सीरिया की सेना ने मार गिराया है. स्वैदा नेशनल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया है कि कई शवों के सिर पर गोली लगने के निशान हैं. सेना पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी न्यायिक आधार पर द्रूजों को मौत की सजा दी है.

Syria: सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल शरा की सेना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिछले 7 दिनों में 194 द्रूजों को मनमाने तरीके से मारा है. बताया जा रहा है कि इन लोगों को गृह और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने सिर में गोली मारकर हत्या की है. 

हालांकि बीबीसी की एक रिपोर्ट में सीरिया की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से बताया गया है कि एक सप्ताह से करीब 1120 से अधिक लोगों की जान गई है. मारे गए लोगों में 427 द्रूज फाइटर्स और 298 द्रूज नागरिक हैं, जिनमें से 194 लोगों को सीरिया के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा मौत की सजा दी गई है. मौत की सजा देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है. आरोप लगाया जा रहा है कि बिना किसी न्यायिक आधार के लोगों को मौत की सजा दी गई.

द्रूज कौन हैं?

द्रूज सीरिया, इज़रायल और लेबनान में रहने वाले अरबी धार्मिक अल्पसंख्यकों को कहा जाता है. द्रूजों की एक बड़ी संख्या इज़रायल में निवास करती है और सेना के लिए काम करती है, जिस कारण से इज़रायल लंबे समय से द्रूजों की रक्षा के लिए कदम उठाता रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, सेना द्वारा मारे गए लोगों को स्वैदा नेशनल हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया है कि सभी शवों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. कई लोगों के सिर पर गोली लगी हुई है. अस्पताल में 200 से ज्यादा शव हो गए हैं. इसके अलावा, सेना और द्रूज समुदाय के बीच हुए संघर्ष में 354 सैनिक और 21 सुन्नी बेदौइन लड़ाके भी मारे गए हैं. इजरायल के हवाई हमले में सीरिया के 15 सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है.

यह भी पढ़े: Barack Obama Arrest Video: ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’, ट्रंप ने शेयर किया पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की गिरफ्तारी का वीडियो, जानिए क्या है सचाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >