स्टारबक्स की टेक्नोलॉजी की कमान अब IITian के हाथ, जानें कौन हैं आनंद, जिन्हें कॉफी कंपनी ने बनाया CTO

Starbucks CTO Anand Varadarajan: आनंद वरदराजन को स्टारबक्स का नया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) के रूप में नियुक्ति किया गया है. वह 19 जनवरी से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन निकोल को रिपोर्ट करेंगे. वरदराजन के पास करीब दो दशकों का वैश्विक अनुभव है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक वरदराजन के पास टेक्नोलॉजी फील्ड में वर्षों का अनुभव है.

Starbucks CTO Anand Varadarajan: अमेरिका की बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भारतीय मूल के पेशेवरों की बढ़ती मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है. यह साबित करती है कि तकनीक, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रतिभा विश्वस्तर पर कितनी मजबूत है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अब स्टारबक्स जैसे वैश्विक ब्रांड्स में भारतीय मूल के अधिकारियों की अहम भूमिकाएं इस बात का प्रमाण हैं. भारतीय शिक्षा, कौशल और कार्य संस्कृति की गहरी छाप लिए आनंद वरदराजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी है. आनंद की स्टारबक्स के नए मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) के रूप में नियुक्ति की गई है. 

मल्टीनेशनल कॉफीहाउस चेन स्टारबक्स ने भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव आनंद वरदराजन को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 19 जनवरी से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन निकोल को रिपोर्ट करेंगे. इसके साथ ही वह स्टारबक्स की एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम का भी हिस्सा बनेंगे. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब स्टारबक्स अपने स्टोर्स में बड़े पैमाने पर तकनीकी बदलावों के जरिए संचालन को अधिक कुशल, तेज और कर्मचारी-अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी का फोकस डिजिटल टूल्स, बैकएंड सिस्टम्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए इन-स्टोर अनुभव को बेहतर करने पर है.

अनुभव और भरोसे की वजह बने वरदराजन

आनंद वरदराजन के पास करीब दो दशकों का वैश्विक अनुभव है. उन्होंने लगभग 19 साल तक अमेजन में काम किया, जहां वे कंपनी के वर्ल्डवाइड ग्रॉसरी स्टोर्स बिजनेस के लिए टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन ऑपरेशंस का नेतृत्व कर चुके हैं. अमेजन में रहते हुए उन्होंने बड़े पैमाने पर सुरक्षित, भरोसेमंद और कस्टमर-केंद्रित टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए, जो आज भी कंपनी की रीढ़ माने जाते हैं. अमेजन से पहले उन्होंने ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया और कई स्टार्टअप्स का भी हिस्सा रहे, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्य परिवेशों में काम करने का व्यापक अनुभव मिला.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: भारत से अमेरिका तक

आनंद वरदराजन की शैक्षणिक यात्रा भी उतनी ही प्रभावशाली है. उन्होंने भारत के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की. उनका मल्टी सब्जेक्ट एजुकेशन ही उनकी तकनीकी समझ और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बनाता है.

स्टारबक्स की रणनीति और भविष्य की दिशा

स्टारबक्स को उम्मीद है कि वरदराजन के नेतृत्व में डिजिटल टूल्स और बैकएंड सिस्टम्स में निवेश और तेज होगा. इससे कामकाज की प्रक्रियाएं सरल होंगी, कर्मचारियों को बेहतर सहयोग मिलेगा और स्टोर्स में ग्राहकों का अनुभव और बेहतर किया जा सकेगा. वरदराजन की नियुक्ति से कंपनी की टेक्नोलॉजी पहलों को नई गति मिलेगी. उनसे उम्मीद है कि वह डिजिटल सिस्टम्स को और मजबूत करेंगे, वर्कफ्लो को सरल बनाएंगे, कर्मचारियों को बेहतर तकनीकी सपोर्ट देंगे और ग्राहकों के इन-स्टोर अनुभव को अगले स्तर पर ले जाएंगे. यह वही मॉडल है, जिसे वह अमेजन में सफलतापूर्वक लागू कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-

दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट फिर से शुरू, सुनामी के चलते हुआ था तबाह 

रूस में जीतने की क्षमता ही नहीं… मॉस्को बना कंधा डीप स्टेट पर निशाना, तुलसी गबार्ड का ये कैसा कमेंट

अंधेरे में अमेरिका, सड़कों पर अचानक रुकी गाड़ियां, सैन फ्रांसिस्को में 1,30,000 घरों की कैसे हुई बत्ती गुल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >