सोमाली समुद्री डाकुओं का दुस्साहस, यमन के तट से हाईजैक करके ले गए जहाज, 10 दिनों में दूसरी बार किया कांड

Somalia Pirates Ship Hijack: सोमालिया के समुद्री डाकू/दस्युओं का हमला एक बार फिर चालू हो गया है. पिछले एक महीने में उन्होंने चौथे जहाज को हाईजैक किया है. इस बार उन्होंने यमन के तट के पास आकर शिप को कब्जे में ले लिया.

Somalia Pirates Ship Hijack: शनिवार को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने यमन के तट के पास एक तेल टैंकर का अपहरण कर लिया. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई इस घटना की पुष्टि कई सोमाली सुरक्षा अधिकारियों ने की है. यमन के तटरक्षक बल के अनुसार, एमटी यूरेका नामक टैंकर का अपहरण कर लिया गया है और वह सोमालिया की ओर बढ़ रहा है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि गल्फ ऑफ एडन में काना बंदरगाह के पास समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, लुटेरे कंदाला के पास एक दूरस्थ तटीय इलाके से निकले थे, जो गल्फ ऑफ एडन के किनारे स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार, एमटी यूरेका पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो के झंडे के तहत चल रहा था. सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे हथियारबंद लोगों ने जहाज पर कब्जा कर लिया. फिलहाल यह जहाज यमन और सोमालिया के बीच गल्फ ऑफ एडन में चल रहा है और आने वाले घंटों में सोमाली जलक्षेत्र में लंगर डाल सकता है.

पिछले 10 दिनों में दूसरा जहाज किया हाईजैक

यह मामला इसलिए भी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि 10 दिनों के भीतर इस इलाके में यह दूसरा तेल टैंकर अपहरण है. इससे पहले 22 अप्रैल को हॉनर 25 नामक टैंकर को सोमाली लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था. इसमें 18,500 बैरल तेल मोगादिशु ले जाया जा रहा था.

इन दोनों घटनाओं से संकेत मिलता है कि सोमाली समुद्री लूटपाट देश के विशाल समुद्री तट पर फैल रही है, जो मुख्य भूमि अफ्रीका का सबसे लंबा तट है. यूरेका का अपहरण करने वाली घटना पिछले दो हफ्तों में चौथा सफल अपहरण है.

एक और कोशिश हुई थी नाकाम

एक अन्य घटना भी इसी क्षेत्र में हुई थी. युनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने शुक्रवार को बताया कि अल-मुकल्ला के पास एक बल्क कैरियर के करीब एक छोटी नाव (स्किफ) में सवार हथियारबंद लोग पहुंचे थे. तीन अलग-अलग सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये लोग कालूला (अलुला) के पास एक दूरस्थ तटीय इलाके से निकले थे. कालूला उस स्थान से करीब 209 किमी दूर है, जहां से एमटी यूरेका का अपहरण किया गया. हालांकि, इसमें ये समुद्री दस्यु सफल नहीं हो पाए.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं निक स्टीवर्ट? ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थक, बने हैं पीस डील करने वाली टीम के सलाहकार

ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने लगाए ड्रग तस्करी के आरोप: मेक्सिको के गवर्नर और मेयर ने पद छोड़ा, ट्रंप का डर! मादुरो जैसा होता हाल?

फिर से बढ़ रही सोमालियाई दस्युओं की लूट की घटनाएं

सोमाली समुद्री डकैती 2011 के बाद से काफी कम हो गई थी. हालांकि, 2023 के अंत से इसमें फिर से उछाल आया है, जब हूती विद्रोही लाल सागर और गल्फ ऑफ एडन में जहाजों पर हमले करने लगे. इन हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय नौसेनाएं हौथी खतरे से निपटने में व्यस्त हो गईं, जिससे सोमालिया के तट पर सक्रिय सशस्त्र समूहों को सुरक्षा में आई ढील का फायदा उठाने का मौका मिल गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >