फायरिंग से हड़कंप, डिनर से पहले डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया

शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक हलचल तेज हो गई. सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वहां से बाहर निकाला. जानें आखिर क्या रही वजह.

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस तुरंत स्टेज से बाहर ले गई. इस बीच सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर मामले को लेकर रिएक्शन आया. ट्रंप ने कहा कि ये वाकई अलग तरह की शाम रही. उन्होंने बताया कि सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. हमलावर को पकड़ लिया गया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने की सलाह दी है, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियां लेंगी.

डिनर के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी

इससे पहले खबर आई कि शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी. इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को तुरंत वहां से बाहर निकाल लिया. इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. न्यूज एजेंसी reuters के अनुसार, डिनर के दौरान होटल के बॉलरूम के पास अचानक तेज शोर और हलचल मच गई. इसके बाद ट्रंप प्रशासन के बाकी अधिकारी भी एहतियातन वहां से बाहर निकल गए.

यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ी तल्खी: राष्ट्रपति बोले- समुद्री घेराबंदी और धमकियों के साये में बात नहीं होगी

करीब 2,600 लोगों में से कई लोग डर के कारण तुरंत झुककर या छिपकर खुद को सुरक्षित करने लगे. वहीं वेटर घबराकर डाइनिंग हॉल के सामने की तरफ भाग गए. माहौल अचानक अफरा-तफरी वाला हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >