Watch Video : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जोर से पकड़ा जयशंकर का हाथ, देखें वीडियो

Watch Video : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार सुबह बीजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य विदेश मंत्रियों के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इसका वीडियो सामने आया है. इसमें दोनों गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

Watch Video : विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच वर्षों में पहली बार चीन दौरे पर गए हैं. उन्होंने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. यह मुलाकात पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश के तहत हुई. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन गए हैं. जयशंकर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हालिया विकास की जानकारी दी. भारत के दूतावास ( बीजिंग, चीन) ने मुलाकात का वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों हाथ मिलाते हैं. इसके बाद 10 से अधिक बार हाथ हिलाते हैं. देखें वीडियो.

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह बीजिंग में मैंने अपने एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें दीं. मैंने उन्हें भारत और चीन के रिश्तों में हाल ही में हुए बदलावों की जानकारी दी. हमारे नेताओं के मार्गदर्शन को मैं बहुत अहम मानता हूं.”

जयशंकर ने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की

राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की. उन्होंने भारत-चीन के बीच बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया. जयशंकर ने कहा, “पड़ोसी देश और बड़ी अर्थव्यवस्थाएं होने के नाते भारत और चीन के बीच खुले विचार-विमर्श  को महत्व देना चाहिए. इस दौरे के बीच मैं ऐसी ही बातचीत की उम्मीद करता हूं.”

यह भी पढ़ें : India Alert Due China President Xi Jinping Missing: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गायब! जानें किसके ऊपर लगा आरोप?

भारत और चीन के बीच संबंधों में अक्टूबर 2024 में कजान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात के बाद से काफी सुधार देखने को मिला. यह बैठक दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मानी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >