Russia Ukraine War : पुतिन का ऑपरेशन अमेरिका! न्यूयॉर्क के करीब पहुंचा एडमिरल गॉर्शकोव

Russia Ukraine War : व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में “विशेष सैन्य अभियान” के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. इस बीच जो खबर आ रही है उसके अनुसार एडमिरल गॉर्शकोव अमेरिका के बहुत नजदीक पहुंच गया है. जानें पूरा मामला

Russia Ukraine War : यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका आमने सामने आ गये हैं. रूस के सबसे खतरनाक जंगी जहाज में शुमार होने वाले ब्रिगेड के बारे में जो खबर आ रही है वो चौंकाने वाली है. दरअसल एडमिरल गॉर्शकोव अमेरिका के करीब पहुंच चुका है और ये खतरनाक मिसाइल जिरकॉन से लैस है. इसका रेंज करीब एक हजार किलोमीटर है. अमेरिका के करीब पहुंचने से उसका तटीय इलाका उसकी जद में आ चुका है.

आपको बता दें कि रूस की हाइपरसॉनिक मिसाइल जिरकॉन है जो सबसे खतरनाक है. एडमिरल गॉर्शकोव को चार जनवरी को रवाना किया गया था. यह इंग्लिस चैनल से होते हुए अटलांटिक तक पहुंचा. यह दक्षिण अफ्रीका में युद्धाभ्यास के लिए जाएगा. रूसी टेलिग्राम चैनल के हवाले से न्यूज 18 ने ये खबर दी है. हालांकि इस खबर को चैनल ने अपुष्ट करार दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये खबर आयी है.

गॉर्शकोव को ट्रैक कर रही है नाटो

एडमिरल गॉर्शकोव अमेरिकी समुद्री सीमा के करीब पहुंच गया है. दावा किया गया है कि इसे अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पर देखा गया है. ये अमेरिकी सीमा से इतने करीब आ गया है कि मिसाइल जिरकॉन की मारक क्षमता की जद में वो आ गया है. ये जंगी जहाज युद्धक अभियान के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि नाटो की सेना गॉर्शकोव को ट्रैक कर रही है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल

मिसाइल जिरकॉन के अलावा एडमिरल गॉर्शकोव पर कई ऐसी मिसाइल तैनात है जो खतरनाक है और दुश्मन के होश उड़ा सकता है. आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक साल से युद्ध चल रहा है और कई देश यूक्रेन के समर्थन में खुलकर उतरे हैं. इन देशों में एक नाम अमेरिका का भी है.

Also Read: Russia Ukraine War: रूस ने फिर यूक्रेन पर बरसाईं मिसाइलें, 12 लोगों की मौत, इमरजेंसी ब्लैकआउट

पुतिन का यूक्रेन में “विशेष सैन्य अभियान”

उल्लेखनीय हे कि व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में “विशेष सैन्य अभियान” के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. हालांकि, आज रूसी सेनाओं द्वारा लड़ा जा रहा युद्ध एक वर्ष पहले के युद्ध से बहुत अलग है जब रूस ने पहली बार यूक्रेन पर आक्रमण किया था. फरवरी 2022 में, कीव पर रूस ने हमला किया था. यूक्रेन में शासन परिवर्तन के उद्देश्य से किया गया ये हमला ऐसा लग रहा था कि जल्द ही खत्म हो जाएगा लेकिन एक साल के बाद भी यूक्रेन ने हथियार नहीं डाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >