Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन भी यूक्रेन के साथ बंद करना चाहते हैं जंग, बताई ये रणनीति

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग खत्म करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कह कि भीषण हथियारों से लड़ी जा रही जंग को सिर्फ कूटनीतिक तरीके से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रूस इस दिशा से हमेशा के प्रयास किया है और आगे भी करता रहेगा.

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच बीते 10 महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बड़ी बयान सामने आया है. रूस ने कूटनीतिक तरीके से युद्ध खत्म करने की बात कही है. पुतिन ने संकेत दिए हैं कि रूस अब युद्ध खत्म करना चाहता है. लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान पर काम करना होगा. पुतिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य युद्ध को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि ये जितना जल्दी हो जाएगा उतना अच्छा रहेगा.

कूटनीतिक तरीके से खत्म हो जंग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भीषण हथियारों से लड़ी जा रही जंग को सिर्फ कूटनीतिक तरीके से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रूस इसकी शुरू स कोशिश कर रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा. गौरतलब है कि साल 2022 के फरवरी महीने में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, और आज 10 महीनों बाद भी लड़ाई अनवरत जारी है.

अमेरिका दौरे पर हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति: रूस के लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर हैं. युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है. उनके दौरे से पहले ही अमेरिका ने यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा कर दी. वहीं, रूस के खिलाफ मिल रही अमेरिकी मदद के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका का शुक्रिया अदा किया है. बता दें, अमेरिका ने जो 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है उसके तहत अमेरिका यूक्रेन को उतनी मूल्य की पैट्रियाट मिसाइल की बैटरी समेत अन्य हथियार और सैनिक सामान शामिल है.

जिंदा है यूक्रेन, कर रहा पलटवार: वहीं, अपने अमेरिकी दौरे में यूक्रेन का राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा कि सभी बाधाओं, बुरे दिन और निराशा के खिलाफ यूक्रेन डटा रहा, वो गिरा नहीं. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन जिंदा है और पलटवार भी कर रहा है. यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप ने दुनिया भर के दिमागों को मजबूर कर रूस को मात दी है. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी अत्याचार ने हम पर नियंत्रण खो दिया है.

अमेरिकी मदद पर रूस का ऐतराज: यूक्रेन को मिल रही अमेरिकी मदद पर रूस ने कड़ा ऐतराज जताया है. रूस ने कहा है कि युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिल रही किसी भी तरह की मदद इस लड़ाई को और भीषण कर सकती है. रूस ने कहा कि अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति 10 महीने से चल रहे युद्ध की विभीषिका को और बढ़ा देगी. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम पुरानी तकनीक है. रूस के पास इसका मुकाबला करने के लिए एस- 300 सिस्टम है. 

Also Read: 36 हजार बेड रेडी..ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >