यूक्रेनी सैनिकों के प्रतिरोध का सामना
यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना ने कीव के उपनगरों इरपिन, बुचा व होस्तोमेल में आवासीय स्थलों को निशाना बनाया. हालांकि, यूक्रेनी सैनिकों के प्रतिरोध का भी उन्हें सामना करना पड़ा. रूसी सेना ने कीव में एक हवाई जहाज के कारखाने को तबाह कर दिया. यह कारखाना यूक्रेन का सबसे बड़ा विमान निर्माण संयंत्र है. विश्व के कई बड़े मालवाहक विमानों के उत्पादन भी यहीं हुआ है. रूसी तोपखाने से की गयी गोलाबारी में उत्तरी ओबोलोंस्की जिले में नौ मंजिला अपार्टमेंट ध्वस्त हो गया, जिसमें दो और लोग मारे गये. दक्षिणी शहर माइकोलेव और बंदरगाह शहर खेरसान में भी पूरी रात विस्फोट हुए. इधर, रूस-यूक्रेन के वार्ताकारों ने सोमवार को एक और दौर की वार्ता की, जो बेनतीजा रही. यूक्रेन ने कहा है कि यह शांति वार्ता मंगलवार को यह फिर होगी.