477 ड्रोन-60 मिसाइल अटैक, F-16 विमान को किया ढेर, यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे घातक हमला

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में दोनों ओर से हमला हो रहा है. रूस ने यूक्रेन पर बहुत जोरदार और बड़ा हवाई हमला किया है. रूस की ओर से 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों से पूरे यूक्रेन पर अटैक किया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला था.

Russia Ukraine War: तीन सालों से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इस बीच रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. रूस ने शनिवार और रविवार की रात यूक्रेन पर घातक हवाई हमला किया. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइल दागीं. सेना के मुताबिक इस हमले से 249 ड्रोन को मार गिराया गया और 226 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिए गए. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला था. हमले में ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों दोनों का इस्तेमाल किया गया था.

रूसी ड्रोन ने यूक्रेन में मचाई तबाही

सेना के मुताबिक इस हमले में यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों समेत देश के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया. खेरसॉन क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. चेर्कासी के गवर्नर इहोर टैबुरेट्स के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए. पश्चिमी लविवि क्षेत्र के ड्रोहोबिच शहर में ड्रोन हमले के बाद एक औद्योगिक केंद्र में भीषण आग लग गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों की बिजली भी कट गई.

एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि उसका एफ-16 फाइटर विमान रूस के दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराते समय क्षतिग्रस्त होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेना ने बताया कि विमान के पायलट की मौत हो गई. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन के तीन ड्रोन को मार गिराया. इस बीच रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने दोनेत्स्क क्षेत्र में नोवोक्रेंका गांव पर कब्जा कर लिया है. ताजा हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >