Rajnath Singh in China : आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा भारत, चीन की धरती से राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश

Rajnath Singh in China : राजनाथ सिंह ने चीन में अपने संबोधन में कहा, "हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं." किंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने रक्षा मंत्री चीन गए हैं. यहां उन्होंने आतंकवाद पर खुलकर बात की.

Rajnath Singh in China : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लिया. उनका यह दौरा मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हुए सैन्य गतिरोध के बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली चीन यात्रा है. बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने आतंकवाद, शांति और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और आपसी विश्वास की कमी से जुड़ी हैं. इसका मुख्य कारण कट्टरपंथ, उग्रवाद और आतंकवाद का बढ़ता प्रभाव है.

चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई बहुत ही जरूरी : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति और समृद्धि आतंकवाद और गैर-राज्य समूहों द्वारा सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार के साथ सह-अस्तित्व में नहीं रह सकती हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई बहुत ही जरूरी है. हमें सामूहिक सुरक्षा के लिए इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले प्रबंधन नहीं कर सकता.”

भारत को आत्मरक्षा का अधिकार : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता उसकी नीतियों और कार्यों से स्पष्ट है. भारत को आत्मरक्षा का अधिकार है, और हमने साबित किया है कि आतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं हैं. हम उन्हें निशाना बनाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे.

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र राजनाथ सिंह ने किया

एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों के जैसा था. अपने संकीर्ण व स्वार्थी उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को प्रायोजित, पोषित और इस्तेमाल करने वाले इसके परिणाम भुगतेंगे, यह स्वाभाविक है. एससीओ को आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >