पुतिन का अमेरिका पर बड़ा आरोप, कहा- डॉलर को हथियार बनाकर अंतरराष्ट्रीय वित्त को किया बदनाम

Russia vs America: यूक्रेन पर लगातार हमले के बीच रूसी राष्ट्रपति अमेरिका समेत पश्चिम के देशों पर भी जुबानी हमला जारी है. रूस ने अमेरिका पर डॉलर को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. साथ ही रूस ने चेतावनी दी है कि जो भी इस संघर्ष को बढ़ावा देगा वह मुसीबत को निमंत्रण देगा.

Russia vs America: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान आया है. पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया है. पुतिन ने कहा है कि हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रहे हैं.

इसी कड़ी में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ राजनीतिक स्थिरता पर बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं. इस बीच उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन हमें अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

यूक्रेन पर लगातार हमले के बीच रूसी राष्ट्रपति अमेरिका समेत पश्चिम के देशों पर भी जुबानी हमला कर रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा देकर वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने का आरोप भी लगाया है. अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन के खिलाफ “खतरनाक और खूनी” वर्चस्व के खेल में अन्य देशों को अपनी शर्तों को निर्धारित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

पुतिन ने दी चेतावनी: गौरतलब है कि रूस बीते करीब 8 महीनों से यूक्रेन पर हमले कर रही है. इस बीच एक बार फिर रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी इस संघर्ष को बढ़ावा देगा वह मुसीबत को निमंत्रण देगा. पुतिन ने कहा कि मानव जाति को चुनाव करना है कि या तो समस्याओं का बोझ बढ़ाते रहें जो हर हाल में हम सभी को कुचल देंगी या ऐसे समाधान खोजने की कोशिश करें जो संभव है कि आदर्श नहीं हों, लेकिन फिर भी काम करेंगे और दुनिया को अधिक स्थिर और सुरक्षित बना सकते हैं.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >