Iskcon Ban Demand in Bangladesh: इस्कॉन पर बैन लगाने की तैयारी! बताया जा रहा है कट्टरपंथी संगठन

Iskcon Ban Demand in Bangladesh: बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की साजिश रची जा रही है. कोर्ट में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसे कट्टरपंथी संगठन बताया है. कोर्ट में जानकारी देते हुए बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि देश की अंतरिम सरकार ने इसकी छानबीन करनी शुरू कर दी है.

Iskcon Ban Demand in Bangladesh: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने के बाद से हिंदुओं पर अत्याचार में बढोतरी हुई है. हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उनके धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की जा रही है.  हद तो तब हो गई जब देशद्रोह के नाम पर हिंदू धर्मगुरु और इस्कॉन के महंत चिन्मय कृष्ण दास को ढाका से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें जेल में डाल दिया गया है और जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

इस्कॉन को बताया जा रहा है धार्मिक कट्टरपंथी संगठन

बुधवार को हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर कर इस्कॉन पर बैन की मांग की. इसपर कोर्ट ने अंतरिम सरकार से गुरुवार तक जानकारी मांगी है. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल से इस्कॉन मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट की मांग की. बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से कहा कि इस्कॉन एक धार्मिक कट्टरपंथी संगठन है. देश की अंतरिम सरकार ने इसकी छानबीन करनी शुरू कर दी है.

नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता को कुचला जा रहा- वीएचपी

इधर, इस्कॉन संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली एक रिट याचिका पर वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि यह दुखद है कि बांग्लादेश जिहादी, इस्लामिक कट्टरपंथियों से घिरा हुआ है. वहां के नागरिकों के अधिकारों और धर्म की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है. इस्कॉन प्रेम फैलाने वाली संस्था है. उस पर कट्टरपंथी होने का आरोप लगाना झूठ है.

भारत में बांग्लादेश की घटना से उबाल

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी नफरत और हिंसा से भारत में उबाल है. इस्कॉन के महंत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि यह एक गंभीर और चिंताजनक मुद्दा है. अगर यह जारी रहा तो यह हमारे लिए सुरक्षा के लिए खतरा बन जाएगा, क्योंकि हम बांग्लादेश के साथ एक लंबी सीमा साझा करते हैं. जिस पुजारी को गिरफ्तार किया गया है – एक मुस्लिम वकील ने उनकी रिहाई के लिए याचिका दायर की – उस मुस्लिम वकील को बेरहमी से मार दिया गया. यह दर्शाता है कि हिंसा चरम स्तर पर पहुंच गई है.

चिन्मय कृष्ण दास को किया गया गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदू संत और इस्कॉन पुंडरीक धाम के महंत चिन्मय कृष्ण दास ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया गया है. उन्हें जेल में भेजे जाने से पूरे देश में भारी तनाव है. मंगलवार को चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया. वहीं, हिंदू संत की गिरफ्तारी के खिलाफ बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर उन्हें जेल भेजने का विरोध कर रहे हैं. 

Also Read: बोले संबित पात्रा- पीएम मोदी के घर है ‘EVM’ मशीन, कांग्रेस की हार के लिए ‘RBM’ जिम्मेदार, समझाया पूरा मतलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >