Pope Francis Funeral: यादों में जीवित रहेंगे पोप फ्रांसिस, अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Pope Francis Funeral: कार्डिनल्स ने रोम के सेंट मैरी मेजर बेसिलिका के अंदर पोप फ्रांसिस की साधारण कब्र में उनकी अंत्येष्टि की रस्म अदा की. शनिवार को फ्रांसिस को दफनाने की रस्म एक निजी कार्यक्रम में अदा की गई, जिसमें शीर्ष कार्डिनल और पोप के करीबी लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुई.

Pope Francis Funeral: वेटिकन द्वारा उपलब्ध कराये गए वीडियो में कार्डिनल केविन फेरेल को फ्रांसिस के ताबूत को नीचे उतारे जाने से पहले आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है. फ्रांसिस के निधन के बाद फेरेल ही अभी वेटिकन की बागडोर संभाल रहे हैं. पोप ने अपनी अंतिम स्थली के रूप में बेसिलिका का चयन किया था.

पोप के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुईं. फ्रांसिस का सोमवार को निधन हुआ था। वह 88 वर्ष के थे. लगभग 1300 वर्षों में कैथोलिक चर्च के वह पहले गैर-यूरोपीय पोप थे. राष्ट्रपति के साथ आये भारतीय शिष्टमंडल में शामिल केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए. राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुईं.”

पोप के निधन पर भारत ने घोषणा की थी तीन दिवसीय राजकीय शोक

भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी. शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़ी संख्या में कैथोलिक अनुयायी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >