कौन हैं सऊदी गायक हाशिम अब्बास? पीएम मोदी के सम्मान में गाया ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत, Video

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम मोदी के सामने हाशिम अब्बास ने आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म राजी का गीत ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू गाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल की लॉबी में मौजूद लोगों ने अब्बास के गीत के दौरान गायक का खूब उत्साहवर्धन किया. बता दें, हाशिम अब्बास सऊदी अरब के एक प्रसिद्ध गायक हैं. उन्होंने खास तौर पर पीएम मोदी के सम्मान में यह गीत गाया.

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर सऊदी अरब गए हुए हैं. पीएम मोदी सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. मंगलवार को पीएम मोदी जब जेद्दा एयरपोर्ट से होटल पहुंचे तो उनके स्वागत में सऊदी अरब गायक हाशिम अब्बास ने हिंदी फिल्म का एक लोकप्रिय गीत गाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

हाशिम ने ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत गाया

पीएम मोदी के सामने हाशिम अब्बास ने आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म राजी का गीत ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू गाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल की लॉबी में मौजूद लोगों ने अब्बास के गीत के दौरान गायक का खूब उत्साहवर्धन किया. बता दें, हाशिम अब्बास सऊदी अरब के एक प्रसिद्ध गायक हैं. उन्होंने खास तौर पर पीएम मोदी के सम्मान में यह गीत गाया.

https://twitter.com/ANI/status/1914630272538071210

क्या कहा है हाशिम अब्बास ने

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब गायक हाशिम अब्बास ने कहा था “जब मैंने गाना शुरू किया था, तो मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा था कि एक दिन मैं पीएम मोदी के सामने गाऊंगा. मुझे उन पर यकीन नहीं हुआ. मुझे भारत से प्यार है. यह एक महान देश है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.”

दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. यह उनकी तीसरी सऊदी अरब यात्रा है, जबकि उन्होंने पहली बार जेद्दा की यात्रा की है.

Also Read: एयर एस्कॉर्ट, 21 तोपों की सलामी, सम्मान में गीत… जानिए पीएम मोदी के सऊदी अरब यात्रा की 10 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >