जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पीएम मोदी पहुंचे कनाडा, जानिए किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा पहुंचे. सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऊर्जा के मेल जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने वाले हैं.

G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा के कनानास्किस शहर पहुंचे. बीते दस सालों में पीएम मोदी की यह पहली कनाडा यात्रा है. यहां पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन की 51वीं बैठक का हिस्सा बनेंगे. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक इस बैठक में खासतौर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऊर्जा के मेल (AL-energy nexus) और क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक और नवाचार जैसे कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी.  

छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पीएम मोदी को कनाडा दौरे के खास निमंत्रण दिया था. बता दें कि पीएम मोदी लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने वाले हैं. यह सम्मेलन 16 जून को शुरू हुआ जो कि 17 जून तक चलने वाला है. सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी विश्व के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है, इसलिए भी अहम माना जा रहा है.  

भारत-कनाडा के रिश्तो में सुधार

प्रधानमंत्री मोदी को सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण देना भारत और कनाडा के रिश्ते में सुधार लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी. कनाडा कुछ समय पहले भारत पर बिना किसी सबूत के खालिस्तानी आतंकवादी हरद्वीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था. जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. हालांकि अब स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है. विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि भारत और कनाडा लोकतांत्रिक देश हैं और इस बार सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात रिश्तों को नई दिशा देने का एक अच्छा मौका साबित हो सकती है.

यह भी पढ़े: Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतरा विमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >