इजराइल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने लगाया गले

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को तेल अवीव पहुंचे. इजराइल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया गया. 2017 के बाद मोदी की इजराइल की यह दूसरी यात्रा है.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया.

पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री मोदी ने जब इजराइल की धरती पर पांव रखा तो ग्रैंड वेलकम के साथ-साथ बेन गुरियन हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

इजराइल पहुंचने पर PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

इजराइल पहुंचने पर PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, इजराइल पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू से मिलकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं द्विपक्षीय बातचीत और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हूं. जो भारत-इजराइल दोस्ती को और मजबूत करेंगे.

पीएम मोदी के इजराइल पहुंचने पर नेतन्याहू बोले- स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल पहुंचने पर नेतन्याहू ने ट्वीट किया. नेतन्याहू ने ट्वीट किया- इजराइल में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त PM नरेंद्र मोदी.

इजराइल दौरे पर पीएम मोदी नेसेट को करेंगे संबोधित

अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे, इजराइल की संसद को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे. मोदी इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे और ऐसा गौरव प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126% शुल्क लगाया, एक्सपोर्टर्स को बड़ा झटका

प्रभात खबर में झारखंड निकाय चुनाव का महाकवरेज, फोटो pk

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >