इमरान खान का खौफ! पाकिस्तान में पुलिस ने शादी से 7 लोगों को उठाया, 14 दिन के लिए किया नजरबंद, आरोप क्या?

Pakistan News Imran Khan: पाकिस्तान में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शादी में शामिल सात मेहमानों को गिरफ्तार कर लिया. उनके आरोप लगाया गया कि उन्होंने इमरान खान की तस्वीर प्रदर्शित कीं और उनके समर्थन में नारे लगाए. उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित कानून के तहत 14 दिनों के लिए हिरासत में रखने के आदेश दिए गए हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को गुजरांवाला जिला जेल भेज दिया गया.

Pakistan News Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े प्रतीकों पर सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में पंजाब प्रांत में एक शादी समारोह के दौरान उनकी तस्वीर दिखाने और समर्थन में नारे लगाने पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना गुजरांवाला के रहवाली कैंटोनमेंट के पास आयोजित एक विवाह समारोह की है, जहां मेहमानों ने जेल में बंद इमरान खान की तस्वीर प्रदर्शित की और उनके समर्थन में नारे लगाए. रहवाली कैंटोनमेंट क्षेत्र के पास आयोजित शादी समारोह वाला यह इलाका लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है.

गुजरांवाला के डिप्टी कमिश्नर नवीन अहमद ने बताया कि पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (MPO) की धारा 3 के तहत 14 दिनों की नजरबंदी के आदेश जारी किए हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को गुजरांवाला जिला जेल भेज दिया गया है.  जिला प्रशासन के अनुसार, इस मामले में इस्तिखाक अहमद, तारिक महमूद, करीम भिंडर, जाहिद, इमरान बेग, जीशान और अयाज को हिरासत में लिया गया है.

इन्हीं 7 लोगों को पुलिस ने उठाया. फोटो- एक्स.

इससे एक दिन पहले, लाहौर के ऐतिहासिक शालीमार गार्डन में आयोजित एक सरकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इमरान खान से जुड़ा गीत गाने को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था. मशहूर कव्वाल फराज अमजद खान और उनकी टीम पर ‘कैदी नंबर 804’ शीर्षक गीत पेश करने का आरोप लगा, जो जेल में बंद इमरान खान के संदर्भ में गाया गया था. पुलिस के मुताबिक, इस गीत के जरिए कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने और जनता को उकसाने की कोशिश की गई. हालांकि, इस मामले में सेशंस कोर्ट ने कव्वाल फराज अमजद खान को अग्रिम जमानत दे दी.

गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं. पाकिस्तान के प्रसारण माध्यमों पर उनकी तस्वीर, नाम या बयान दिखाने पर रोक लगी हुई है. इसके बावजूद पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां सड़कों पर इमरान खान की तस्वीर या उनकी पार्टी का झंडा ले जाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें:-

हसीना सरकार गिराने वाले ‘योद्धाओं’ के लिए यूनुस का ‘सुरक्षा कवच’, अभियोग से बचाने का ये है प्लान

हद में रहे पाकिस्तानी सेना और अपना घर देखे, आरोपों पर भड़का तालिबान; सुना दी खरी-खरी

आओ मुझे पकड़ो… मादुरो के बाद ट्रंप को एक और राष्ट्रपति ने ललकारा, कहा- मातृभूमि के लिए फिर से हथियार उठाऊंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >