ढाका से कराची सीधी फ्लाइट, मोहम्मद यूनुस-पाकिस्तानी उच्चायुक्त की मुलाकात; इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Pakistan envoy hints Dhaka-Karachi direct flights: बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानों का संकेत दिया है. उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से रविवार को ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस में मुलाकात की. उन्होंने यह संकेत दिया कि यह उड़ान जनवरी से शुरू हो सकती है.

Pakistan envoy hints Dhaka-Karachi direct flights: बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने रविवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. इस बैठक के बाद जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, चिकित्सा, शिक्षा और विमानन जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. खास बात यह रही कि बातचीत के बाद ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की संभावना सामने आई, जिसे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए अहम कदम माना जा रहा है. यह उड़ान जनवरी से शुरू हो सकती है. दोनों के बीच बैठक ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश हाल के दिनों में हिंसक घटनाओं का सामना कर रहा है और फरवरी में देश में आम चुनाव प्रस्तावित हैं. हालांकि इन मुद्दों का बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कोई उल्लेख नहीं किया गया.

पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ढाका-कराची के बीच सीधी फ्लाइट सेवा जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने ढाका स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई मोहम्मद यूनुस के साथ बैठक को सकारात्मक और रचनात्मक करार दिया. मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बैठक के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच व्यापार, निवेश और एविएशन सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. इसके साथ ही दोनों देशों के आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने जानकारी दी कि बीते वर्ष की तुलना में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कारोबारी समुदाय नए निवेश अवसरों को लेकर सक्रिय हैं. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक सहयोग को और विस्तार देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इमरान हैदर के कार्यकाल के दौरान दोनों देश निवेश और संयुक्त उद्यमों के नए रास्ते तलाशेंगे. 

मेडिकल साइंस, नैनोटेक्नोलॉजी, एआई में खास रुचि

मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग की ओर से जारी बयान के अनुसार, उच्चायुक्त इमरान हैदर ने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बांग्लादेशी छात्रों में पाकिस्तान में उच्च शिक्षा के प्रति खास दिलचस्पी देखी जा रही है, खासकर मेडिकल साइंसेज, नैनोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में.

आपसी तालमेल बढ़ाने पर भी जोर

मुलाकात के दौरान मोहम्मद यूनुस ने दोनों देशों के बीच आपसी मेलजोल और सहयोग को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने सार्क सदस्य देशों के बीच यात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, शैक्षणिक और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की बात कही. यूनुस ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की आवश्यकता भी रेखांकित की और ढाका-कराची सीधी उड़ान को एक सकारात्मक और स्वागतयोग्य पहल बताया.

हसीना सरकार गिरने के बाद दोनों देशों में बढ़ा मेलजोल

अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पिछले एक साल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है. हसीना सरकार गिरने के बाद, मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने. इसके बाद बांग्लादेश की विदेश नीति में बदलाव नजर आया है, जहां भारत के साथ तल्खी के संकेत मिले हैं, वहीं पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रुख अपनाया गया है. दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ा है और अन्य कई क्षेत्रों में भी द्विपक्षीय संबंधों में लगातार मजबूती आती दिख रही है.

ये भी पढ़ें:-

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मदरसे में धमाका, महिलाएं और बच्चे घायल, बम बनाने का सामान बरामद

औरत से डरा पाकिस्तान का CDF, ब्रिटेन से लगाने लगा गुहार, जानें क्यों दहशत में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

₹62500000000+ का घोटालेबाज पीएम दोषी करार, सजा और जुर्माने की रकम सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >