Pakistan Airstrikes: पाकिस्तान का अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक, 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत

Pakistan airstrikes: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है. जिसमें तालिबानी कब्जे वाले इलाकों में 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं.

Pakistan Airstrikes: पाकिस्तान का दावा है कि उसके जवानों ने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर तालिबानी कब्जे वाले अफगानिस्तान में दो आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. हमला इतना जोरदार था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई. मौतों के अलावा संपत्ति नष्ट होने की भी खबर है.

पाकिस्तान का इन दो इलाकों पर एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत और खोस्त प्रांत में एयर स्ट्राइक किया. सबसे ज्यादा पकटिका प्रांत में तबाही मची है, जिसमें 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि खोस्त में एक घर के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई.

पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शाह को निशाना बनाकर किया एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसनले अब्दुल्ला शाह को निशाना बनाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. पाक का दावा है कि अब्दुल्ला पाकिस्तान से सटी सीमा पर मौजूद था.

अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात ने हमले की कड़ी निंदा की

अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात ने पाकिस्तानी हमले की कड़ी निंदा की है. उसने पाक हमले को सीमा का उल्लंघन बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >