'गाजा पट्टी पर परमाणु हमला एक विकल्प है...' इजराइली मंत्री के बयान से मच गया बवाल, नेतन्याहू ने कही यह बात

एक रेडियो साक्षात्कार में यरूशलेम विषयक एवं विरासत मंत्री अमिचाई इलियाहू ने बयान देते हुए कहा कि गाजा में ऐसा कोई नहीं है जो लड़ाई में शामिल नहीं है. ऐसे में पट्टी को मानवीय सहायता प्रदान करना एक विफलता होगी.

इजराइल और हमास के बीच जंग को अब एक महीने पूरे होने जा रहे हैं. इजराइल गाजा पट्टी पर लगातार हवाई हमला कर रहा है. इजराइली सेना जमीनी कार्रवाई भी तेज कर दी है. इजराइली टैंक, तोप और अन्य बख्तरबंद युद्ध के सामान गाजा पट्टी को वीरान कर रहे हैं. इस बीच इजराइल के एक मंत्री के बयान से बवाल मच गया है. इजराइल सरकार में दक्षिणपंथी ओत्जामा यहूडिट पार्टी से एक मंत्री ने आज यानी रविवार को बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना एक विकल्प हो सकती है.

गाजा पट्टी पर परमाणु हमला एक विकल्प- इजराइल के मंत्री

एक रेडियो साक्षात्कार में यरूशलेम विषयक एवं विरासत मंत्री अमिचाई इलियाहू ने बयान देते हुए कहा कि गाजा में ऐसा कोई नहीं है जो लड़ाई में शामिल नहीं है. ऐसे में पट्टी को मानवीय सहायता प्रदान करना एक विफलता होगी. जब उनसे कहा गया कि जब उनकी दृष्टि से गाजा में सभी लड़ाके हैं तो क्या गाजा पट्टी पर परमाणु हमला एक विकल्प है तो उन्होंने कहा कि यह एक तरीका है. हालांकि मंत्री की इस टिप्पणी पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ही नाराज हो गये हैं. साथ ही विपक्ष ने उन्हें सरकार से बाहर करने की मांग भी की.

बयान से लिया यू-टर्न
इस नाराजगी के बाद इलियाहू अपने बयान से पीछे हट गए और उन्होंने इसे अतिश्योक्तिपूर्ण टिप्पणी बताया. उन्होंने कहा  यह सभी समझदार लोगों के लिए स्पष्ट है कि परमाणु बम के बारे में यह टिप्पणी महज एक अतिशयोक्ति है. हमें वाकई आतंक के प्रति जबरदस्त जवाबी कार्रवाई दिखाने की जरूरत है जिससे नाजियों एवं उनके समर्थकों को स्पष्ट हो जाए कि आतंकवाद महत्वहीन है. वहीं,  उनके बयान के बाद प्रधानमंत्री ने इलियाहू को अनिश्चितकाल के लिए सरकारी बैठकों से निलंबित कर दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी.

इजराइल का काउंटर अटैक जारी

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इजराइल की जमीन में  अचानक से घुसपैठ कर सैकड़ों लोगों का जान ले ली साथ ही दो सौ से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया. इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और लगातार फाइटर प्लेन से हमास के ठिकानों को तबाह कर रहा है. इजराइली हमलों में हमास के कई कमांडर ढेर हो चुके हैं. वहीं बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोज हो गई है. गाजा में रहने वाले 9000 से ज्यादा लोग अब तक मारे जा चुके हैं.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: दिल्ली: जहरीली हुई हवा, GRAP-4 लागू, स्कूल बंद-वर्क फ्रॉम होम पर 50 फीसदी लोग, इन वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >