यूक्रेन संकट के बीच उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, आखिर क्‍यों जानें

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपनी हथियार प्रौद्योगिकी में सुधार लाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका पर लंबे समय से बाधित वार्ता के बीच प्रतिबंधों से छूट देने का दबाव बना रहा है.

उत्तर कोरिया ने एक महीने के विराम के बाद और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों के यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले पर ध्यान केंद्रित करने के बीच रविवार को समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. उसके पड़ोसी देशों की ओर से यह जानकारी दी गई. यह इस साल उत्तर कोरिया का हथियारों का आठवां परीक्षण है तथा 30 जनवरी के बाद से पहला परीक्षण है.

उत्तर कोरिया वाशिंगटन पर दबाव बढ़ाने का कर रहा है प्रयास

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपनी हथियार प्रौद्योगिकी में सुधार लाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका पर लंबे समय से बाधित वार्ता के बीच प्रतिबंधों से छूट देने का दबाव बना रहा है. कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर कोरिया वाशिंगटन पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका के यूक्रेन संघर्ष में व्यस्त होने का इस्तेमाल अपनी परीक्षण की गतिविध को तेज करने में कर सकता है.

जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने क्या कहा

इस बीच जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल ने पूर्वी तट और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरने से पहले करीब 600 किलोमीटर की अत्यधिक ऊंचाई पर तकरीबन 300 किलोमीटर तक उड़ान भरी. उन्होंने बताया कि जहाजों या विमानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध LIVE: यूक्रेन में 240 आम नागरिकों की मौत, संपत्ति फ्रीज करने को लेकर बौखलाया रूस गहरी चिंता तथा खेद किया गया व्यक्त

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भी उत्तर कोरिया की राजधानी के क्षेत्र से मिसाइल परीक्षण का पता लगाया है और उन्होंने इस पर ‘‘गहरी चिंता तथा खेद” व्यक्त किया. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक के दौरान दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच इस परीक्षण के समय को ‘‘दुनिया और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति तथा स्थिरता के लिए अवांछित” बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >