न्यूयॉर्क की ऊंची बिल्डिंग में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं, मची भारी अफरा-तफरी

New York: मिडटाउन मैनहट्टन में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा. 265वीं सेंट पैट्रिक्स डे परेड शुरू होने से ठीक पहले एक स्काईस्क्रेपर की छत से आग की लपटें उठने लगीं. 20 लाख लोगों की भीड़ जुटने से पहले ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया. हालांकि, दमकल विभाग ने परेड शुरू होने से पहले ही स्थिति संभाल ली.

New York: न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में मंगलवार सुबह एक ऊंची बिल्डिंग (हाई-राइज) में भीषण आग लग गई. यह हादसा ठीक उसी समय हुआ जब शहर में मशहूर ‘सेंट पैट्रिक्स डे परेड’ शुरू होने वाली थी. आग की वजह से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे कई मील दूर से देखा जा सकता था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिल्डिंग की छत से नारंगी लपटें उठती नजर आईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

अधिकारियों के मुताबिक, आग ईस्ट 43rd स्ट्रीट और मैडिसन एवेन्यू के पास एक स्काईस्क्रेपर (गगनचुंबी इमारत) में सुबह करीब 10 बजे लगी. यह जगह ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के बेहद करीब है, जहां हमेशा भारी भीड़ रहती है. न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फुटेज में देखा गया कि जब दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तब छत से घना काला धुआं निकल रहा था.

HVAC सिस्टम में खराबी से हादसा?

फॉक्स 5 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि आग बिल्डिंग की छत पर लगे एचवीएसी (HVAC) सिस्टम से शुरू हुई थी. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जांच चल रही है. जिस समय आग लगी, उस वक्त बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है.

परेड के रूट पर पड़ा असर

यह आग 265वीं सालाना ‘सेंट पैट्रिक्स डे परेड’ शुरू होने से महज एक घंटा पहले लगी. परेड का रूट फिफ्थ एवेन्यू और ईस्ट 44th स्ट्रीट से शुरू होता है, जो आग वाली जगह से कुछ ही दूरी पर है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने सुबह 11 बजे से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे परेड अपने तय समय पर शुरू हो सकी. इस परेड को देखने के लिए हर साल लगभग 20 लाख लोग सड़कों पर उतरते हैं.

ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट हुआ ठप

शहर के इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम ने लोगों को भारी ट्रैफिक और रोड बंद होने की चेतावनी दी है. मिडटाउन के इस बिजी इलाके में कई बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस में देरी हुई. आग के कारण आसमान में इतना धुआं भर गया था कि कुछ समय के लिए मैनहट्टन की स्काईलाइन धुंधली पड़ गई. फिलहाल मौके पर इमरजेंसी टीमें मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अब खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! अमेरिका ने ईरान पर गिराया 2267 किलो का प्रलयकारी बम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >