Nepal Violence Video: नेपाल में हिंसा की लपटें, 5 वीडियो में देखें Gen Z का खौफनाक प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार में धावा बोला

Nepal Violence Video: नेपाल में छात्रों के नेतृत्व में Gen Z विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था. जो अब भयंकर रूप ले चुका है. भ्रष्टाचार और आम लोगों के प्रति उदासीनता को लेकर ओली सरकार के खिलाफ युवा सड़क पर उतर गए. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी देश के कई हिस्सों में मंगलवार को हिंसा जारी रही. प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी. सोशल मीडिया पर नेपाल हिंसा की कई भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Nepal Violence Video: नेपाल में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की कई घटनाएं हुई. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के कपन में पूर्व वित्त मंत्री और नेपाली कांग्रेस नेता रामसरन महत के घर को भी जला दिया. प्रदर्शनकारी समूहों ने सुप्रीम कोर्ट भवन, सरकार के मुख्य प्रशासनिक परिसर सिंहदरबार, प्रधानमंत्री आवास और महाराजगंज स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस प्रमुख शेर बहादुर देउबा के पूर्वी काठमांडू स्थित बुधनीलकांठा स्थित घर को भी आग के हवाले कर दिया.

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी

काठमांडू में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी. भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया.

कांतिपुर टेलीविजन कार्यालय में लगाई गई आग

काठमांडू के तिनकुने इलाके में स्थित कांतिपुर टेलीविजन कार्यालय में भी आंदोलनकारी समूह ने तोड़फोड़ की और इमारत को आग लगा दी.

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के निजी आवास को आग के हवाले किया

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भक्तपुर स्थित निजी आवास में आग लगने पर प्रदर्शनकारी नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए.

वित्त मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल को प्रदर्शनकारियों द्वारा पीछा करते और बाद में उन पर हमला करते हुए देखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >