Nepal Flash Floods: बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन ठप, बांग्लादेश में छाया अंधेरा!

Nepal Flash Floods: नेपाल में इस साल मानसून की बारिश राहत के बजाय आफत बनकर आई है. 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने देश के बिजली नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है. बाढ़ के कारण कई प्रमुख पनबिजली (हाइड्रोपावर) प्रोजेक्ट्स बंद हो गए हैं, जिससे नेपाल के अपने बिजली निर्यात में भारी कटौती करनी पड़ी है. इसका सीधा असर पड़ोसी देश बांग्लादेश पर पड़ा है.

Nepal Flash Floods: नेपाल मानसून के मौसम में रोजाना लगभग 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करता था, लेकिन बाढ़ के नुकसान के बाद यह घटकर सिर्फ 650 मेगावाट रह गया है. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में नेपाल ने 29.32 अरब रुपये की बिजली बेची थी और 10.23 अरब रुपये की बिजली खरीदी थी, जिससे उसे करीब 19.09 अरब रुपये का शुद्ध फायदा हुआ था. लेकिन इस साल भोटेकोशी की बाढ़ ने नेपाल के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीजन पर ही पानी फेर दिया है.

बांग्लादेश को बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप

नेपाल से भारतीय ग्रिड के जरिए बांग्लादेश को बिजली भेजी जाती थी. लेकिन बांग्लादेश को सप्लाई करने वाले दो मुख्य प्लांट—चिलिमे (22.1 मेगावाट) और त्रिशुली (24 मेगावाट)—बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पिछले एक हफ्ते से दोनों प्रोजेक्ट्स से उत्पादन बंद है, जिसके चलते बांग्लादेश को नेपाल से मिलने वाली बिजली सप्लाई लगभग शून्य हो गई है.

नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) ने भारत से गुहार लगाई है कि वह किसी अन्य चालू प्रोजेक्ट से बांग्लादेश को बिजली भेजने की मंजूरी दे, ताकि सप्लाई दोबारा बहाल हो सके.

12 प्रोजेक्ट्स पूरी तरह बंद, कई इलाके कट गए

बाढ़ के कारण नेपाल की कुल 12 पनबिजली परियोजनाओं में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन टूटने की वजह से संजेन, अपर संजेन और सालसुंगी प्रोजेक्ट्स को 'आइसोलेटेड मोड' में डाल दिया गया है. इसका मतलब है कि ये प्लांट अब नेशनल ग्रिड से नहीं जुड़े हैं और सिर्फ आसपास के स्थानीय इलाकों में ही बिजली दे पा रहे हैं.

सिर्फ बाढ़ ही नहीं, प्रशासनिक वजहों से भी अटका निर्यात

नेपाल के बिजली संकट के पीछे केवल कुदरत का कहर नहीं, बल्कि प्रशासनिक मंजूरियां भी एक बड़ी वजह हैं.

  • मंजूरी का रिन्यूअल न होना: भारत के 'केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण' (CEA) से हर साल निर्यात की अनुमति का नवीनीकरण (रिन्यूअल) कराना होता है. अपर चमेलिया, सेती नदी और अपर ताड़ी खोला प्रोजेक्ट्स की मंजूरी जून-जुलाई में खत्म हो चुकी है. नवीनीकरण में देरी के कारण नेपाल 73.75 मेगावाट अतिरिक्त बिजली भारत को नहीं बेच पा रहा है.
  • चीन से जुड़ाव का मुद्दा: नेपाल की 456 मेगावाट की 'अपर तमाकोशी' जैसी बड़ी परियोजना से भारत बिजली नहीं खरीद रहा है. भारत की नीति के मुताबिक, जिन परियोजनाओं में चीनी निवेश, चीनी ठेकेदार या चीनी उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है, उनसे बिजली आयात को मंजूरी मिलने में सुरक्षा व तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही है.

नेपाल का 'बिजली मॉडल' और कमाई पर चोट

  • मानसून (बरसात): नदियां उफान पर होती हैं, जिससे जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है और नेपाल इसे भारत व बांग्लादेश को बेचकर भारी मुनाफा कमाता है.
  • सर्दियां (शुष्क मौसम): नदियों का पानी कम हो जाता है, जिससे नेपाल को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए भारत से बिजली खरीदनी पड़ती है.


ये भी पढ़ें: PHOTOS : नेपाल में बाढ़ के बाद का दर्दनाक मंजर, बिना शव अपनों का अंतिम संस्कार; इमोशनल कर देंगे दृश्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >