नेपाल में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कई हिस्सों में अफरा-तफरी मच गई. तेज बहाव के साथ आई बाढ़ ने रास्तों और आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद अब तक सात लोगों के शव मिलने की जानकारी है, जबकि 384 यात्रियों के लापता होने की खबर सामने आई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, लापता यात्रियों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है.
वायरल वीडियो में देखिए नेपाल में जल प्रलय
नेपाल में बाढ़ के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें भोटेकोशी नदी का खौफनाक रूप साफ दिखाई दे रहा है
सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में भोटेकोशी नदी का तेज और उफनता हुआ बहाव नजर आ रहा है.
नदी इतनी विकराल दिखाई दे रही है कि उसके आसपास के इलाके भी इसकी चपेट में आते नजर आते हैं.
पानी के तेज बहाव के साथ मलबा बहता दिखाई देता है. वीडियो में बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. कैमरा में कैद नेपाल की ये तस्वीरें बताती हैं कि भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने किस तरह कुछ ही मिनटों में तबाही का खौफनाक मंजर खड़ा कर दिया.
384 विदेशी नागरिक लापता
- बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे भोटेकोशी नदी में अचानक फ्लैश फ्लड आई. देखते ही देखते नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि आसपास के इलाकों में हालात बिगड़ गए.
- तिब्बत सीमा के करीब होने के कारण यह क्षेत्र आवाजाही और पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.
- बाढ़ के वीडियो में नदी का तेज बहाव और उसके रास्ते में आने वाली चीजों को बहाकर ले जाने का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है.
- प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई और राहत-बचाव दलों को तुरंत सक्रिय किया गया.
- नेपाल पर्यटन बोर्ड की शुरुआती जानकारी के अनुसार, 384 यात्रियों का अभी पता नहीं चल पाया है. इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं. विदेशी यात्रियों में 105 भारतीय नागरिक बताए गए हैं.
रसुवा में तबाही, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
- भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा जिले के प्रभावित हिस्सों में भारी नुकसान की खबर है.
- सड़क संपर्क और दूसरी सुविधाओं के प्रभावित होने से राहत एवं बचाव अभियान में चुनौतियां भी सामने आ रही हैं.
- फिलहाल बचाव दल लापता यात्रियों की तलाश में जुटे हैं. नेपाल पर्यटन बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक पुष्टि से पहले किसी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें.
