Pakistan New PM: जानें कौन हैं पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ? 2018 में भारत के खिलाफ उगला था जहर

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं. विपक्ष की नारेबाजी के बीच नवनिर्वाचित संसद में शरीफ ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया. वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे. पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने मिलकर पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनाई है.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: पीएमएल-एन और पीपीपी के पास कुल 201 वोट

पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज (72) को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक मतों से 32 अधिक हैं. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार एयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग किए जाने से पहले शहबाज ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था. आठ फरवरी को हुए चुनाव में शरीफ की अगुवाई में पार्टी स्पष्ट बहुमत पाने में नाकाम रही. हालांकि, तकनीकी रूप से वह 265 में से 75 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: 2018 में भारत के खिलाफ शहबाज ने उगला था जहर

पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत को लेकर नजरिया ठीक नहीं रहा है. 2018 में उन्होंने भारत और जम्मू-कश्मीर को लेकर जो बयान दिया था, उसे कोई भी भारतीय नहीं भूल सकता है. अप्रैल 2018 में एक रैली को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा था कि ‘हमारा खून खौल रहा है, कश्मीर को हम पाकिस्तान का हिस्सा बनाकर रहेंगे’.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: ‘कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना शांति संभव नहीं’

पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद को शांति के दूत के रूप में पेश करते रहे हैं, लेकिन कश्मीर और भारत को लेकर उन्होंने हमेशा ही जहर उगला है. इमरान खान सरकार गिरने के बाद जब उन्हें पीएम पद पर बैठाया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वो भारत के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन कश्मीर के मुद्दे के समाधान के बिना शांति संभव नहीं है.

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत 80 के दशक में की थी. सबसे पहले शहबाज 1988 में चुनाव जीते थे, लेकिन 1990 में ही विधानसभा भंग हो गई. लेकिन उसी साल फिर से शहबाज ने पंजाब प्रांत से चुनाव जीता. 1997 में शहबाज पहली बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बने थे. उसके बाद दूसरी बार 2008 में और तीसरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बने थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >